शादी करने का सपना हर लड़की बचपन से देखती आ रही होती है। अपने इस दिन को खास बनाने के लिए वह हर चीज बेहतर चाहती है। हर किसी के लिए उसकी शादी का दिन बेहद अहम होता है। होने वाली दुल्हन चाहे कोई आम लड़की हो या फिर कोई बड़ी अभिनेत्री, वो अपनी पसंद के हिसाब से शादी के जोड़े का चयन करती हैं। बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपने लहंगे पर पानी की तरह पैसा बहाती हैं। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी शादी के जोड़े में काफी खर्चा किया था।
Bollywood: इन एक्ट्रेस ने अपने शादी के जोड़े पर खर्चे थे लाखों रुपये, लिस्ट में परिणीति का नाम भी शामिल
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आप के नेता राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। परिणीति दुल्हन के जोड़े में बेहद खास लग रही थीं। परी का यह लहंगा मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था, जिसकी कीमत लाखों में रही है। परी ने अपनी बहन प्रियंका की तरह ही बेहद आलीशान शादी की है। इस खास दिन में अभिनेत्री बेहद खुश भी लग रही थीं
ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी शादी में पारंपरिक साड़ी पहनी थी। अभिनेत्री की इस साड़ी को नीता लुल्ला ने डिजाइन किया था, इसमें जरी, गोटा और सोने के वर्क का उपयोग किया गया था। ऐश्वर्या के शादी की साड़ी को आज भी लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। बता दें कि इस साड़ी की कीमत तकरीबन 70 लाख रुपये थी।
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी अपनी शादी में बेहद खूबसूरत लहंगा पहना था। अभिनेत्री के शादी के लहंगे को सब्यसाची ने डिजाइन किया था। इसके अलावा अभिनेत्री ने सदा सौभाग्यवती भव लिखे दुपट्टे को भी कैरी किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका के इस लहंगे की कीमत 8.95 लाख रुपये थी।
बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेस में से एक शिल्पा शेट्टी ने अपनी शादी में बेहद खूबसूरत और कीमती साड़ी पहनी थी। अभिनेत्री की साड़ी डिजाइनर तरुण तहलियानी ने डिजाइन किया था। इस साड़ी में काफी हैवी वर्क किया गया था।शिल्पा के शादी की साड़ी में सोने का भी काम था। इसकी कीमत उस वक्त 50 लाख बताई जा रही थी।