फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणवीर सिंह के बाद परिणीति का IPL की ओपनिंग सेरेमनी में परफाॅर्म करने से इंकार, वजह भी जानिए

Fri, 06 Apr 2018 12:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Apr 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
Parineeti Chopra will not perform in indian premier league 2018
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के बाद अब एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी IPL की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने से मना कर दिया है। बताया जा रहा है कि परिणीति की ओर से मना करने के पीछे खास वजह है। परिणीति के फैंस IPL की सेरेमनी में उनकी परफॉर्मेेंस को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 
Parineeti Chopra will not perform in indian premier league 2018
मीडिया में चल रही खबरों की माने तो परिणीति इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग में काफी व्यस्त है। इस फिल्म की आधे से ज्यादा शूटिंग पूरी भी हो चुकी है। परिणीति नहीं चाहती हैं कि IPL के कारण ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग प्रभावित हो, इसलिए उन्होंने ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने से मना कर दिया हैै। 
Parineeti Chopra will not perform in indian premier league 2018
परिणीति चोपड़ा के प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वह IPL की ओपनिंग सेरेमनी में इसलिए परफॉर्म नहीं करेंगी क्योंकि ‘नमस्ते इंग्लैंड’ प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों को परिणीति ने शूटिंग को रोकने से मना किया है। पता हो कि बीते दिनों फुटबॉल खेलते समय रणवीर सिंह के कंधे पर चोट लग गई थी। इसके बाद रणवीर सिंह ने IPL की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने से मना कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Parineeti Chopra will not perform in indian premier league 2018
वहीं बात करें परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की तो इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा के साथ अर्जुन कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इससे पहले परिणीति और अर्जुन फिल्म 'इश्कजादे' में भी एक साथ काम कर चुके हैं। फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ 7 दिसंबर को रिलीज होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed