{"_id":"5ac6ebf54f1c1bd3618b5acd","slug":"salman-khan-blackbuck-poaching-case-know-everthing-is-about-judge-of-this-case-dev-kumar-khatri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए सलमान को सलाखों के पीछे भेजने वाले जज के बारे में सबकुछ, ये हैं असली 'दबंग'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जानिए सलमान को सलाखों के पीछे भेजने वाले जज के बारे में सबकुछ, ये हैं असली 'दबंग'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को 5 साल की सजा के साथ 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कोर्ट ने इसी मामले में सैफ अली खान, सोनाली बेन्द्रे, तब्बू और नीलम और एक स्थानीय निवासी दुष्यंत सिंह को ‘‘संदेह का लाभ’’ देते हुए बरी कर दिया। सलमान को 5 साल की सुनाने वाले जज चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट देवकुमार खत्री हैं।
2 of 5
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवकुमार खत्री ने सलमान को सजा सुनाते हुए कहा कि आरोपी एक लोकप्रिय अभिनेता है, जिसे लोग फॉलो करते हैं। लेकिन उसने अपने मजे के लिए शिकार किया। ऐसे में वह सजा में रियायत का हकदार नहीं है।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : self
इस मामले की सुनवाई कर रहे जज देवकुमार खत्री राजस्थान के फालोदी जिले के रहने वाले हैं। जज देवकुमार सितंबर 2017 से ही काले हिरणों के शिकार के मामले की सुनवाई कर रहे थे। देवकुमार खत्री के समक्ष बचाव पक्ष की ओर से दिसंबर 2017 में अंतिम बहस हुई थी। बता दें कि जस्टिस देवकुमार ने फैसला सुनाते हुए कहा कि सलमान खान का पुराना रिकॉर्ड बहुत खराब है उनको सजा जरूर दी जाएगी। हिट एंड रन केस में भी कोर्ट ने 5 साल की सजा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जोधपुर जिला न्यायालय में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायाधीश खत्री जल्द ही डीजे बनाए जाने वाले हैं। दरअसल, जस्टिस देवकुमार खत्री का यह प्रमोशन कुछ समय पहले ही होना था। सूत्रों के अनुसार कुछ समय पहले तैयार हुई प्रमोशन लिस्ट में भी उनका नाम बताया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
SALMAN KHAN
क्या है मामला
मामला साल 1998 का है। उस दौरान फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की पूरी टीम शूटिंग के सिलसिले में जोधपुर में थी। सलमान खान और उनके साथियों पर 2 चिंकारा और 3 काले हिरणों के शिकार का आरोप लगा था। सलमान पर आर्म्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।