फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathaan: 'पठान देखूं या हनीमून पर जाऊं?' फैन के सवाल का खास अंदाज में जवाब देकर किंग खान ने लूट ली महफिल

Tue, 24 Jan 2023 05:52 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 24 Jan 2023 05:52 PM IST
विज्ञापन
Pathaan Actor Shah Rukh Khan Ask Srk Session King Khan Funny Answers on Fans Question
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की 'पठान' की चर्चा इन दिनों हर तरह देखने को मिल रही है। बस एक दिन बाद यानी 25 जनवरी को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग में लोगों का जबर्दस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला है। माना जा रहा है कि यह शाहरुख खान की सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है। अपनी कमबैक फिल्म का शाहरुख इन दिनों लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार कर रहे हैं। इस बीच एक्टर ने ट्विटर पर एक बार फिर फैंस के साथ आस्क एसआरके सेशन के जरिए बातचीत की। इस सेशन में लोगों ने किंग खान से कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने हमेशा की तरह खास अंदाज में जवाब दिया। 


Bigg Boss 16: शालीन भनोट को रोते देख पिघला एक्स वाइफ दलजीत कौर का दिल, सोशल मीडिया पर लिख दिया यह खास नोट
 

Pathaan Actor Shah Rukh Khan Ask Srk Session King Khan Funny Answers on Fans Question
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस सेशन में एक फैन ने शाहरुख से सवाल किया कि क्या उनकी यह फिल्म परिवार के साथ देखी जा सकती है? ट्विटर यूजर ने लिखा, ''क्या मैं अपनी फैमिली के साथ यह मूवी देख सकता हूं? यह इस लायक है?'' इसका जवाब देते हुए किंग खान ने लिखा, ''मैंने इसे अपने परिवार के साथ देखा है, इसलिए मुझे लगता है कि आप भी इसे देख सकते हैं।''
Gandhi Godse-Ek Yudh BO Prediction: पठान के तूफान का निपट पाएगी 'गांधी-गोडसे', पहले दिन कितना होगा कलेक्शन?

Pathaan Actor Shah Rukh Khan Ask Srk Session King Khan Funny Answers on Fans Question
शाहरुख खान की नेट वर्थ - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, ''सर पिछले हफ्ते मेरी शादी हुई है। पहले हनीमून जाऊं या पठान देखूं।'' इस सवाल पर शाहरुख ने भी फनी अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने लिखा, बेटा एक हफ्ता हो गया, अभी तक हनीमून नहीं किया है!! अब जा और पठान देख अपनी पत्नी के साथ और उसके बाद हनीमून करना।'' बता दें कि इससे पहले भी शाहरुख कई बार आस्क एसआरके सेशन रख चुके हैं और मजेदार अंदाज में फैंस के सवालों का जवाब भी दे चुके हैं। 
Pathaan Box Office Prediction: तूफानी एंट्री लेने को तैयार शाहरुख की 'पठान', पहले दिन कितनी होगी कमाई?

विज्ञापन
विज्ञापन
Pathaan Actor Shah Rukh Khan Ask Srk Session King Khan Funny Answers on Fans Question
फिल्म पठान - फोटो : सोशल मीडिया
'पठान' की बात करें तो इस फिल्म से शाहरुख खान लगभग पांच साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं।  फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले रिलीज हो रही है। इस फिल्म के बाद शाहरुख एटली की फिल्म 'जवान' और राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही 'डंकी' में भी नजर आएंगे।
South Celebs: भारत ही नहीं, पाकिस्तान में भी लोकप्रिय हैं ये साउथ सितारे, फैंस के बीच रहता है फिल्मों का क्रेज
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed