पठान की जबर्दस्त सफलता के बाद शाहरुख खान ने साबित कर दिया है कि बॉलीवुड के असली किंग वह ही हैं। एक्टिंग के अलावा शाहरुख अपनी लग्जरी लाइफ के लिए काफी मशहूर हैं। उनके पास महंगी गाड़ियां जैसे ऑडी, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज के शानदार कलेक्शन है। अब इस लिस्ट में एक और कार का नाम जुड़ गया है।
Shah Rukh Khan New Car: शाहरुख खान ने खरीदी लग्जरी कार रोल्स रॉयस, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, किंग खान हाल ही में अपने घर रोल्स रॉयस कुलिनैन ब्लैक बैज लेकर आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस कार का शो-रूम प्राइस आठ करोड़ 20 लाख के आसपास है। वहीं, इसे पर्सनलाइज कराने के बाद इसका दाम 10 करोड़ के करीब पहुंच जाता है। सोशल मीडिया पर इस कार से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
#ShahRukhKhan𓀠 new car Rolls-Royce 555 entrying in #Mannat last night 🌙 @iamsrk pic.twitter.com/tU1GWgkC9T
Akansha Ranjan Kapoor: शरण शर्मा संग रिश्ते को आकांक्षा रंजन कपूर ने किया कन्फर्म! वीडियो साझा कर बरसाया प्यार
इस क्लिप में यह कार मन्नत के अंदर जाती दिख रही है। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब शाहरुख किसी लग्जरी चीज की वजह से सुर्खियों में आए हैं। इससे पहले उनकी कलाई में एक घड़ी देखी गई थी। कई रिपोर्ट्स में इसकी कीमत पांच करोड़ रुपये बताई गई थी।
Naga Chaitanya: हैदराबाद में नए घर में शिफ्ट हुए नागा चैतन्य! सामंथा से तलाक के बाद होटल में रह रहे थे अभिनेता
गौरतलब है कि पठान की सफलता के बाद शाहरुख के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म ने बाहुबली 2 को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का तमगा अपने नाम किया है। इस फिल्म के बाद फैंस को उनकी जवान का बेसब्री से इंतजार है।
Chatrapathi: फिल्म 'छत्रपति' का पहला पोस्टर रिलीज, इस साउथ एक्टर की एंट्री ने मचाई खलबली
फिल्म में उनके साथ नयनतारा और विजय सेतुपति भी नजर आने वाले हैं। वहीं, इसके बाद वह राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में भी दिखेंगे। फिलहाल दोनों ही फिल्म पर तेजी से काम चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डंकी को इसी साल दिसंबर के महीने में रिलीज करने की तैयारी है।
Netflix: माधुरी दीक्षित के अपमान पर नेटफ्लिक्स को लेखक ने भेजा नोटिस, यह है मामला