फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathaan: नई टेक्नोलॉजी के साथ रिलीज होगी शाहरुख खान की ‘पठान', ऐसा करने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी

Sat, 24 Dec 2022 01:05 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 24 Dec 2022 01:05 PM IST
विज्ञापन
Pathaan: Amid Controversy shahrukh khan Film becomes first bollywood movie to release in ICE Format
फिल्म पठान - फोटो : social media

इन दिनों अगर किसी फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वह सिर्फ बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की है। फैंस से लेकर आलोचकों, राजनेताओं और उलेमाओं तक सभी इस फिल्म का पुरजोर विरोध कर रहे हैं। 'पठान' का पहला गाना रिलीज होते ही शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर यह फिल्म सभी ने निशाने पर आ गई थी। देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं, जो इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे इन लोगों के लिए फिल्म से जुड़ी एक ऐसी खबर आ रही है, जिसे सुन सभी के चेहरे खिल उठेगें। इतने विवादों के बीच 'पठान' को लेकर खबर आ रही है कि फिल्म को भारत में पहली बार नई टेक्नोलॉजी के साथ रिलीज किया जाएगा।   

Pathaan: Amid Controversy shahrukh khan Film becomes first bollywood movie to release in ICE Format
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

बेशरम रंग पर जमकर चल रहे विरोध के बीच 'पठान' को लेकर सामने आ रही रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शाहरुख-दीपिका की फिल्म आईसीई (इमर्सिव सिनेमा एक्सपीरियंस) टेक्नोलॉजी के साथ रिलीज की जाएगी। यह फिल्म के लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है क्योंकि 'पठान' ऐसा करने वाली भारतीय सिनेमा की पहली फिल्म होगी। इस बात की जानकारी खुद यश राज फिल्म्स के डिस्ट्रीब्यूटर वाइस प्रेसिडेंट रोहन मल्होत्रा ने दी है। रोहन मल्होत्रा ने हाल ही में एक मीडिया संस्थान से बातचीत करते हुए इस बात का खुलासा किया और इसके अलावा भी कई बातों की जानकारी साझा की। 
Huma Qureshi: विदेशी एयरपोर्ट पर सामान के लिए दर-ब-दर भटकने पर फूटा हुमा का गुस्सा, बोलीं- बेहद बेकार सर्विस

Pathaan: Amid Controversy shahrukh khan Film becomes first bollywood movie to release in ICE Format
फिल्म: पठान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने इस साक्षात्कार में रोहन मल्होत्रा बोले, 'पठान आईसीई फॉर्मेट में रिलीज होने वाली भारत की पहली फिल्म होगी। आईसीई थियेटर फॉर्मेट में साइड पैनल शामिल हैं, जो मुख्य स्क्रीन के साथ होता है। यह एक पेरिफेरल वर्जन बनाता है, इस तरह रंगों और गानों के साथ शानदार एक्सपीरियंस देता। आईसीई फॉर्मेट ने भारत में दिल्ली एनसीआर में दो पीवीआर सिनेमा साइटों के साथ शुरुआत की थी। फिलहाल इस फॉर्मेट फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर सिनेमाघरों में लगी हुई है और अब पठान इस फॉर्मेट में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म होने वाली है।' 
Pathaan: विवादों के बीच करोड़ों में बिके शाहरुख खान की 'पठान' के ओटीटी राइट्स! इस प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
Pathaan: Amid Controversy shahrukh khan Film becomes first bollywood movie to release in ICE Format
फिल्म: पठान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म के पहले गाने पर 'बेशरम रंग' में अभिनेत्री द्वारा पहनी गई भगवा रंग की बिकिनी पर जमकर बवाल मचा हुआ है। हालांकि, अब इस गाने के बाद 'पठान' का नया गाना 'झूमे जो पठान' भी रिलीज हो चुका है, जिसको लोगों की अच्छी प्रतीक्रिया मिली है। यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर हुई अंकित गुप्ता की विदाई! गले लगाकर फूट-फूटकर रोईं 'सच्चाई की देवी'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed