फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathaan: विवादों के बीच करोड़ों में बिके शाहरुख खान की 'पठान' के ओटीटी राइट्स! इस प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक

Sat, 24 Dec 2022 10:55 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 24 Dec 2022 10:55 AM IST
विज्ञापन
Pathaan shah rukh khan deepika padukone film will release on ott amazon prime video buy streaming rights
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। 'पठान' सिनेमाघरों में 25 जनवरी 2023 को दस्तक देगी, लेकिन उससे पहले ही यह अपने गानों को लेकर विवादों में घिर चुकी हैं। इस बीच 'पठान' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, रिलीज से पहले ही 'पठान' के ओटीटी राइट्स करोड़ों में बिक गए हैं। 

Pathaan shah rukh khan deepika padukone film will release on ott amazon prime video buy streaming rights
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

'पठान' के ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार 'पठान' मार्च महीने के अंत या अप्रैल के शुरुआत में ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हो सकती है। फिलहाल फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन खबरें हैं कि इसके डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स को ग्लोबल ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो ने 00 करोड़ रुपये में रिजर्व किया है।

Anil Kapoor: कभी राजकपूर के गैराज में परिवार के साथ रहते थे अनिल कपूर, इस फिल्म ने बदल दी किस्मत

Pathaan shah rukh khan deepika padukone film will release on ott amazon prime video buy streaming rights
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' पर विवाद गहराता जा रहा है। फिल्म के गाने 'बेशरम रंग' में दीपिका की बिकिनी का भगवा रंग संत समाज सहित राज नेताओं को रास नहीं आ रहा है। उनका कहना है कि पठान के जरिए हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया जा रहा है। नाराज लोग 'पठान' को बॉयकॉट करने की मांग तक कर रहे हैं। एक तरफ जहां लोग इसका विरोध कर रहे हैं तो दूसरी तरफ कुछ इसके समर्थन में भी आए हैं।

बोल्डनेस का तड़का लगाती हैं केतिका शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
Pathaan shah rukh khan deepika padukone film will release on ott amazon prime video buy streaming rights
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'पठान' 250 करोड़ के बड़े बजट में बनाई गई है और फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। इससे पहले बॉलीवुड की जिन फिल्मों पर विवाद हुए हैं, उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। अब देखना यह होगा की 'पठान' को इस विवाद का कितना फायदा मिलेगा।

Bigg Boss 16: 'बिग बॉस' के घर से बेघर हुए अंकित गुप्ता! भड़के यूजर्स ने सलमान खान और मेकर्स को लताड़ा 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed