अपनी रिलीज के 11वें दिन शानदार कमाई करते हुए शाहरुख खान, जॉन अब्राहम औऱ दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये या उससे अधिक कमाने वाली फिल्मों के क्लब में एंट्री कर ली है। हिंदी में बनी ये देश की पहली फिल्म है जिसने 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। हिंदी में रिलीज हुई फिल्मों में अब तक इस क्लब में सिर्फ ‘केजीएफ 2’ और ‘बाहुबली 2’ ही शामिल रही हैं।
Pathaan 400 Cr: शाहरुख, जॉन, दीपिका की 400 करोड़ क्लब में एंट्री, सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म बनी ‘पठान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
South Stars 2023: साउथ सितारों के सामने शाहरुख की नई चुनौती, ये 10 कलाकार आजमाएंगे हिंदी पट्टी में किस्मत
फिल्म ‘पठान’ ने रिलीज के 11वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 401.15 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छूते ही न सिर्फ अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया बल्कि ये अब देश में अब तक रिलीज हुई हिंदी में बनी फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। फिल्म ‘दंगल’ ने इससे पहले घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 387.50 करोड़ रुपये कमाए थे।
Comic Con India: सजने लगा कामिक्स के किरदारों का सबसे बड़ा मेला, मुकाबले में उतरेंगे ये देसी सर्वशक्तिमान
हिंदी में बनी फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्में अब इस प्रकार हैं:
फिल्म
कमाई (करोड़ रुपये में)
पठान
401.15
दंगल
387.38
संजू
342.53
पीके
340.80
टाइगर जिंदा है
339.16
बजरंगी भाईजान
320.16
वॉर
317.16
पद्मावत
302.15
सुल्तान
300.45
धूम 3
284.27