सब्सक्राइब करें

Pathaan Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'पठान' की सुनामी का नहीं हो रहा अंत, 17वें दिन झटके इतने करोड़

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 10 Feb 2023 09:08 PM IST
विज्ञापन
Pathaan Box Office Collection day 17 shahrukh khan deepika padukone john abraham film earning unstoppable
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह यूं ही नहीं कहा जाता है। पठान से पहले शाहरुख खान फिल्म जीरो में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई थी। इस फिल्म के बाद जब जब पूरे चार साल बाद किंग खान ने टिकट खिड़की पर पठान के जरिए वापसी की तो कलेक्शन की सुनामी ला दी। पठान शाहरुख के फैंस को खूब पसंद आ रही है। पठान बॉक्स ऑफिस पर साल 2022 के सूखे को खत्म करती नजर आ रही है। फिल्म का कलेक्शन धमाकेदार है।

Trending Videos
Pathaan Box Office Collection day 17 shahrukh khan deepika padukone john abraham film earning unstoppable
फिल्म पठान - फोटो : social media

बॉलीवुड के बादशाह की स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'पठान' का क्रेज कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। रिलीज के 17वें दिन भी फिल्म को थिएटर हॉल में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। नतीजन फिल्म की कमाई भी बढ़ती जा रही है। इसी के साथ 'पठान' बॉलीवुड की अब तक कि सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन चुकी है। तो चलिए जानते हैं 'पठान' ने रिलीज के 17वें दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है।


इसे भी पढ़ें- Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर बदली डीपी, लगाईं कियारा संग शादी की ये खास तस्वीरें

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pathaan Box Office Collection day 17 shahrukh khan deepika padukone john abraham film earning unstoppable
फिल्म पठान - फोटो : social media

शाहरुख खान ने पठान के जरिए करीब चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है। शाहरुख का यूं वापस आना फैंस के लिए किसी जश्न से कम नहीं था। पठान का बुखार शाहरुख के फैंस पर इस कदर चढ़ा कि जब शो हाउसफुल हो गए इसके बाद भी लोग टिकट की कीमत से ज्यादा पैसे देकर फिल्म देखने के लिए राजी थे। जबरा फैन्स के कारण ही पहले दिन इस फिल्म ने 57 करोड़ की ताबड़तोड़ ओपनिंग की। 

Pathaan Box Office Collection day 17 shahrukh khan deepika padukone john abraham film earning unstoppable
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 364.15 करोड़ रुपये का धांसू कलेक्शन किया।  इसके बाद दूसरे सोमवार को फिल्म ने 8.55 करोड़, मंगलवार को 7.75 करोड़, बुधवार को 6.75 करोड़, गुरुवार को 5.95 करोड़ और आज यानि कि 17वें दिन शुक्रवार को पठान ने 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब देशभर में इस फिल्म का कुल कलेक्शन 463.40 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
Pathaan Box Office Collection day 17 shahrukh khan deepika padukone john abraham film earning unstoppable
फिल्म पठान - फोटो : social media

पठान यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और अब इसकी निगाह बाहुबली 2 के रिकॉर्ड पर है। बता दें कि बाहुबली 2 ने हिंदी भाषा में 510 करोड़ का कारोबार किया था। माना जा रहा जा है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म प्रभास की फिल्म को पीछे छोड़ देगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed