शाहरुख खान की पठान अभी भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। यही वजह है कि सिनेमाघरों में लोग बड़ी संख्या में फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। हाल ही में यश की केजीएफ 2 के हिंदी वर्जन का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब किंग खान की यह फिल्म बाहुबली 2 को पीछे छोड़ने के लिए तेजी से आगे बढ़ रही है। आइए जानते हैं कि शाहरुख स्टारर इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर कितनी कमाई कर ली है।
Pathaan Box Office Collection: 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर फिर पकड़ी रफ्तार, 18वें दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान का एक्शन अवतार लोगों को काफी ज्यादा भा रहा है। किंग खान के एक्शन की जमकर तारीफ हो रही है और इसी वजह से फैंस लगातार थिएटर का रुख कर रहे हैं। फिल्म की कमाई की बात करें तो यह अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है।
Karan Kundra: कार्तिक से पहले इस कलाकार ने कराया अनीस बज्मी को इंतजार, पढ़िए करण कुंद्रा का किस्मत कनेक्शन
फिल्म ने पहले एक्सटेंडेड हफ्ते में शानदार बिजनेस करते हुए 364.15 करोड़ का कारोबार किया था। इसमें फिल्म ने हिंदी भाषा में 351 करोड़, तेलुगू में 9 करोड़ और तमिल में 4.15 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 94.75 का कारोबार किया था। इसके अलवा फिल्म ने तीसरे शुक्रवार को 5.9 करोड़ की कमाई की थी। इस बीच अब पठान के तीसरे शनिवार का कलेक्शन भी सामने आ गया है। फिल्म की कमाई में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है।
Gehana Vasisth: यहां इकट्ठा होने जा रहीं राज कुंद्रा की पुरानी सहेलियां, सब की सब इंडियन पोर्न स्टार
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 18वें दिन 9.50 करोड़ का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 474.30 करोड़ हो गई है। माना जा रहा है कि रविवार को छुट्टी की वजह से पठान के कलेक्शन की रफ्तार एक बार फिर बढ़ सकती है। बता दें कि यह फिल्म प्रभास की बाहुबली 2 को पीछे छोड़ने में महज कुछ कदम की दूरी पर है। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी बाहुबली 2 ने हिंदी भाषा में 510 करोड़ का कारोबार किया था।
South Celebs: एक-दूसरे के जिगरी दोस्त हैं साउथ के ये सितारे, निभाते हैं जय-वीरू जितनी पक्की दोस्ती
वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद शाहरुख खान जल्द ही अपनी होम प्रोडक्शन रेड चिलीज की फिल्म जवान में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को साउथ के मशहूर निर्देशक एटली डायरेक्ट कर रहे हैं। जवान का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म को 2 जून को रिलीज करने की तैयारी है।
Shehzada: सेंसर बोर्ड ने 'शहजादा' को दिखाई हरी झंडी, कार्तिक आर्यन सिल्वर स्क्रीन पर छा जाने के लिए तैयार