फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SRK On RRR: 'पठान' ने RRR के ऑस्कर जीतने को लेकर की भविष्यवाणी, राम चरण को धन्यवाद देकर शाहरुख ने कही यह बात

Tue, 10 Jan 2023 06:48 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 10 Jan 2023 06:48 PM IST
विज्ञापन
Pathaan fame shahrukh Khan made statment on ram charan film RRR oscars request after Pathaan trailer launch
शाहरुख खान, राम चरण - फोटो : social media

आज यानी 10 जनवरी, 2023 शाहरुख खान के फैंस के लिए यह तारीख बहुत खास रही है। आपके मन में यह सवाल बिल्कुल नहीं उठना चाहिए कि आखिर क्यों...? लेकिन अगर उठा है, तो हम आपको बता दें कि आज शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म 'पठान' का ट्रेलर दुनिया के सामने आ गया है। ऐसे में दुनियाभर में फैले उनके फैंस शाहरुख का एक्शन अवतार देखकर काफी खुश हैं। जहां एक तरफ फिल्म का हिंदी ट्रेलर इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है, वहीं साउथ सुपरस्टार राम चरण ने 'पठान' का तेलुगू ट्रेलर साझा कर इस मौके और खास बना दिया है। राम चरण ने प्रशंसकों के लिए 'पठान' का ट्रेलर बहुत खुशी के साथ साझा किया, जिसके लिए शाहरुख ने उनका शुक्रिया अदा किया। लेकिन किंग खान यहीं नहीं रुके उन्होंने ऑस्कर में 'आरआरआर' के प्रदर्शन को लेकर भविष्यवाणी भी की है। चलिए जानते हैं क्या....

Pathaan fame shahrukh Khan made statment on ram charan film RRR oscars request after Pathaan trailer launch
शाहरुख खान, राम चरण - फोटो : social media

शाहरुख खान 'पठान' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। आज उनकी इस आगामी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार राम चरण ने 'पठान' के तेलुगू संस्करण का ट्रेलर लोगों के साथ साझा किया। ऐसे में किंग खान ने राम चरण को उनके इस व्यवहार के लिए धन्यवाद देते हुए, शाहरुख ने 'ऑस्कर' से पहले 'आरआरआर' के लिए एक विशेष बात कही है। शाहरुख खान ने आगे राम चरण से एक अनुरोध भी किया है। आपको बता दें, एसएस राजामौली निर्देशित पिछले साल रिलीज हुई पीरियड ड्रामा फिल्म ने अकादमी पुरस्कारों की अनुस्मारक सूची में अपनी जगह बनाई है।
Junior NTR: अमेरिकन इंग्लिश बोलने पर ट्रोल हुए जूनियर एनटीआर, यूजर्स बोले फेक एक्सेंट

Pathaan fame shahrukh Khan made statment on ram charan film RRR oscars request after Pathaan trailer launch
शाहरुख खान, राम चरण - फोटो : social media

शाहरुख खान ने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट साझा करते हुए लिखा, 'थैंक यू सो मच मेगा पावर स्टार राम चरण।  जब आपकी आरआरआर टीम भारत में ऑस्कर लाए, तो कृपया मुझे इसे छूने दें।' शाहरुख खान ने अपने इस ट्वीट के साथ न केवल राम चरण से अनुरोध किया है बल्कि उन्होंने 'आरआरआर' की ऑस्कर लाने की भविष्यवाणी भी कर दी है। अब यह तो समय ही बताएगा कि क्या एसएस राजामौली निर्देशित और राम चरण- जूनियर एनटीआर अभिनीत यह फिल्म भारत के लिए ऐसा कीर्तिमान रच पाएगी या नहीं।
Nushrratt Bharuccha: छोरी 2 की शूटिंग के दौरान घायल हुईं नुसरत, टांके लगवाते हुए वीडियो किया शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
Pathaan fame shahrukh Khan made statment on ram charan film RRR oscars request after Pathaan trailer launch
फिल्म पठान - फोटो : social media

शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'पठान' को लेकर सुर्खियों में हैं। शाहरुख खान इस फिल्म से पूरे चार साल बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। 'पठान' में उनके साथ दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म इसी महीने 25 तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।
Shahrukh Khan: 'रईस' ने असल जिंदगी में दिखाई 'रईसी', सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में टॉम क्रूज से आगे निकले SRK

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed