हिंदी सिनेमा का एक दौर ऐसा भी रहा है जब फिल्में सिनेमाहाल में 25 हफ्ते चलकर सिल्वर जुबली और 50 हफ्ते चलकर गोल्डन जुबली मनाया करती थीं, अब तो कोई फिल्म शानदार एक हफ्ता भी पार कर ले तो कमाल माना जाता है। ऐसे में किसी फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर 50 दिन पूरे होना अब बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने थियेटर में 50 दिन पूरे कर लिए हैं लेकिन हाल फिलहाल ऐसा करने वाली ये कोई इकलौती फिल्म नहीं हैं, अजय देवगन की तो पिछली दो फिल्में इस पड़ाव तक पहुंच चुकी हैं।
50 Days of Pathaan: ‘पठान’ के 50 दिन पूरे होने का हर तरफ जश्न, ये कमाल करने में देवगन की दो फिल्में भी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' दुनिया भर के थियेटर में 50 दिन पूरे कर लिए हैं। दुनिया भर में अब तक यह फिल्म 1000 करोड़ रूपये की कमाई कर चुकी है। भारत में ही इस फिल्म 50 दिन में का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 539. 64 करोड़ रुपये रहा। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई थी और अभी भी यह फिल्म थियटरों में चल रही है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा की अहम भूमिकाएं हैं।
Kangana Ranaut : विकिपीडिया पर कंगना ने लगाया गलत जानकारी देने का आरोप, बोलीं- वामपंथियों का है कब्जा
अजय देवगन के डगमगाते करियर को 'दृश्यम 2' ने संभाला। अब तो 'दृश्यम 3' की भी घोषणा हो चुकी है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म 'दृश्यम 2' 18 नवंबर 2022 रिलीज हुई थी। 50 दिन में इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 236.75 करोड़ रुपये रहा है। अब तक यह फिल्म 240. 54 करोड़ रूपये की कमाई कर चुकी है।
Sukesh Chandrashekhar: सुकेश की करतूतों पर फिल्म की तैयारी, इस फिल्ममेकर ने डाला दिल्ली में डेरा
साल 1990 के दौर में कश्मीरी पंडितो के पलायन पर बनी विवेक अग्निहोत्री की फिल्म' द कश्मीर फाइल्स' कोरोना काल के ठीक बाद 11 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म से इंडस्ट्री के लोगों का नजरिया काफी बदला और यह माना जाने लगा कि अगर दर्शको को भेड़ चाल से हटकर फिल्में देखने को मिलेगी तो वह थियेटर तक जरूर आएंगे। इस फिल्म का खुमार दर्शको के सिर पर इस तरह से चढ़ा कि इस फिल्म का 50 दिन में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 252.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
Mrs chaterjee vs Norway Prediction: मां बन रणबीर-श्रद्धा को पछाड़ पाएंगी रानी? पहले दिन कितनी कमाई करेगी फिल्म
'भूल भुलैया 2' इंडस्ट्री के लिए उस समय संजीवनी साबित हुई थी जब बॉलीवुड की सभी फिल्में लाइन से फ्लॉप हो रही थी,ऐसे में जब 'भूल भुलैया 2' 16 जून 2022 को रिलीज हुई और दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए थियेटर तक आए तो यह माना गया कि दर्शक बदले नहीं है बल्कि सिनेमा बदल गया है। अगर दर्शको को अच्छा सिनेमा दर्शको को देखने को मिलेगा तो वह सिनेमा हाल तक जरूर जाएंगे। उनको अब सितारों से नहीं सिनेमा से लगाव है और वह नए चेहरों को भी मौका देने को तैयार हैं। 50 दिन में इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 185. 92 करोड़ रुपये रहा है।
Satish Kaushik: इस दिन होगा सतीश कौशिक की प्रार्थना सभा का आयोजन, निभाई जाएगी पगड़ी रस्म