शाहरुख खान की पठान बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। लंबे समय से फैंस शाहरुख की इस फिल्म का इंजजार कर रहे थे। यही वजह है कि पठान दर्जनों रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। 25 जनवरी को रिलीज हुई यह फिल्म यश की केजीएफ 2 को पछाड़ कर हिंदी भाषा में कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। वहीं, अब माना जा रहा है कि यह फिल्म बाहुबली 2 का रिकॉर्ड जल्द ही तोड़ देगी। पठान के इस रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के बीच आज हम आपको उन पैन इंडिया फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो शाहरुख की इस फिल्म को पीछे छोड़ने का दम रखती हैं। आइए देखते हैं लिस्ट...
Bollywood: पठान का रिकॉर्ड तोड़ने का दम रखती हैं ये फिल्में, लिस्ट देखकर रह जाएंगे दंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में जवान का नंबर सबसे पहले आता है। पठान के रिकॉर्ड को सबसे बड़ा खतरा खुद शाहरुख खान से है। जवान में किंग खान के साथ साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति और नयनतारा भी हैं। वहीं, इसका निर्देशन एटली जैसे डायरेक्टर कर रहे हैं। माना जा रहा है कि हिंदी पट्टी के साथ साउथ में भी यह फिल्म जबर्दस्त प्रदर्शन करेगी। फिल्म को 2 जून को रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
Kriti Sanon: 'लोगों का रिएक्शन देख लगा जैसे'...आदिपुरुष के ट्रेलर विवाद पर क्या बोली कृति सेनन?
सलमान खान की टाइगर 3 का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। माना जा रहा है कि यह फिल्म रिलीज के बाद से कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। सलमान की जबर्दस्त फैन फॉलोइंग और दिवाली के मौके पर फिल्म की रिलीज डेट होने की वजह से यह पठान के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है। बता दें कि पठान से पहले टाइगर जिंदा है यशराज फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली स्पाई थ्रिलर थी।
TMKOC: 'तारक मेहता' में होगी नए टप्पू की एंट्री, राज अनादकट को रिप्लेस कर यह एक्टर बने 'जेठालाल' के बेटे
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा को साउथ के साथ हिंदी पट्टी में काफी ज्यादा सराहा गया था। इस फिल्म के बाद अल्लू अर्जुन पैन इंडिया स्टार के रूप में उभर कर सामने आए थे। अब फैंस को सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म के दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार है। माना जा रहा है कि मास एंटरटेनर यह फिल्म पठान को कड़ी टक्कर दे सकती है।
Kriti Verma: कृति वर्मा पर ईडी ने कसा शिकंजा, 263 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में आया अभिनेत्री का नाम
इस लिस्ट में शाहरुख की एक और फिल्म है जो बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ने का दम रखती है। फिल्म डंकी का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। इससे पहले हिरानी पीके और 3 इडियट्स से बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ चुके हैं। शाहरुख और हिरानी की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।
Mahesh Babu: पत्नी नम्रता संग छुट्टियां मनाने स्विट्जरलैंड निकले महेश बाबू, एयरपोर्ट से तस्वीरें वायरल