फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय के बाद इस सुपरस्टार ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया योगदान, जानिए कितनी की मदद

Sun, 24 Jan 2021 08:20 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 24 Jan 2021 08:20 PM IST
विज्ञापन
Pawan Kalyan donates Rs 30 lakh for Ram Temple construction in Ayodhya
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए लोग खुलकर आर्थिक सहायता दे रहे हैं। इस भव्य मंदिर के निर्माण में अब फिल्मी हस्तियों का भी समर्थन मिलने लगा है। तेलुगू फिल्म स्टार और जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण ने भी इसमें बड़ा योगदान दिया है।

Pawan Kalyan donates Rs 30 lakh for Ram Temple construction in Ayodhya
पवन कल्याण - फोटो : फाइलतच

पवन कल्याण ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए 30 लाख रुपये की सहायता राशि दी है। इसके अलावा उनकी पार्टी की नेताओं ने भी इसमें अपना योगदान दिया है। कल्याण ने दो चेक मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोगों को सौंप दिए हैं। 

Pawan Kalyan donates Rs 30 lakh for Ram Temple construction in Ayodhya
पवन कल्याण - फोटो : फाइल

इस मौके पर पवन कल्याण ने कहा कि  भगवान श्रीराम धर्म का प्रतीक हैं। भारत एकता में विविधता वाला देश है जहां, हर धर्म के लोग शांति और भाईचारे के साथ रहते हैं। इस देश में शांति की श्रेय राम को जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pawan Kalyan donates Rs 30 lakh for Ram Temple construction in Ayodhya
Gurmeet Choudhary - फोटो : फाइल

गुरमीत चौधरी ने भी किया एलान
गुरमीत चौधरी ने अयोध्या में बन रहे श्री राम के भव्य मंदिर में योगदान देने की बात कही है। उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा मानता हूं कि आज मैं जहां भी हूं भगवान श्री राम के बदौलत हूं। क्योंकि वो मेरा पहला काम था और मुझे मौका मिला श्री राम का किरदान निभाने का। मुझे आप लोगों का बहुत सारा प्यार मिला। आज अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण हो रहा है तो हमें मौका मिला है कि हम भी उनका आशीर्वाद पा सकें। इसलिए मैं आप सभी से निवेदन करना चाहता हूं आप बढ़-चढ़कर आगे आएं और मंदिर निर्माण में अपना योगदान दें।'

विज्ञापन
Pawan Kalyan donates Rs 30 lakh for Ram Temple construction in Ayodhya
अक्षय कुमार - फोटो : फाइल

अक्षय कुमार ने भी की अपील
अक्षय कुमार ने बीते दिनों एक वीडियो जारी कर लोगों से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर योगदान देने की अपील की थी। वीडियो में अक्षय ने बताया कि वे अपनी बेटी को रामसेतु निर्माण में गिलहरी के योगदान की कहानी सुना रहे थे। उसी कहानी की तरह उन्होंने देशवासियों से गिलहरी और वानर बनने की अपील भी की।

OTT पर अश्लीलता को लेकर भड़के पीयूष मिश्रा, मीटू आंदोलन को बताया बेबुनियाद, एनसीबी पर उठाए सवाल

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed