{"_id":"61d51cb096aa267fe70b7c35","slug":"pawan-singh-birthday-lesser-known-facts-about-bhojpuri-power-star","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pawan Singh Birthday: विवादों के बाद भी सुपरहिट रहा है पवन सिंह का करियर, पहली पत्नी ने शादी के 6 महीने बाद ही किया था सुसाइड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pawan Singh Birthday: विवादों के बाद भी सुपरहिट रहा है पवन सिंह का करियर, पहली पत्नी ने शादी के 6 महीने बाद ही किया था सुसाइड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पवन सिंह
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह (Pawan Singh Birthday) का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर उन्हें देशभर से बधाइयां मिल रही हैं। पवन का जन्म 5 जनवरी 1986 को आरा में हुआ था। वैसे इस साल पवन सिंह अपने जन्मदिन के मौके पर लंदन में है। भोजपुरी के तमाम एक्टर्स उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में अपने 16 साल के सफल करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखे। आज हम उनके जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।
2 of 5
पवन सिंह
- फोटो : Instagram
पवन सिंह एक्टर के साथ-साथ सिंगर भी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 11 साल की उम्र में की थी। उनका पहला एलबम 'ओढ़निया वाली' था। लेकिन, 2008 में आए एलबम 'लॉलीपॉप लागेलू' से वो रातों रात स्टार बन गए थे। वे अपने इस गाने से विदेशों में भी हिट हो गए।
3 of 5
पवन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्हें बचपन से गाने का शौक था। उन्होंने 2007 में आई फिल्म 'रंगली चुनारिया तोहरे नाम' में प्रमुख भूमिका निभाई थी। पवन सिंह गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे। शुरुआती दौर में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था लेकिन अब उनके पास वो सब कुछ है जिसका उन्होंने कभी सपना देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पवन सिंह पत्नी के साथ
- फोटो : Instagram-@pawansingh_singer
पवन सिंह ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी नीलम से हुई थी। नीलम ने शादी के छह महीने बाद ही 8 मार्च 2015 को मंबई में आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उनका कई एक्ट्रेस के साथ नाम जुड़ा था। सबसे ज्यादा चर्चा अक्षरा सिंह के साथ अफेयर को लेकर हुई। हालांकि इन सभी खबरों को दरकिनार करते हुए पवन सिंह ने दोबारा परिवार की पसंद से शादी कर ली। उनकी दूसरी पत्नी का नाम ज्योति है।
विज्ञापन
5 of 5
पवन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
पवन सिंह को तू लगावेलु जब लिपिस्टिक हिलेला आरा डिस्टिक, सानिया मिर्जा कट नथुनिया जान मारेला, लॉलीपॉप लागेलू जैसे गानों के लिए फेमस हैं। पवन सिंह की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने त्रिदेव, पवन पुरबइया, एक दूजे के लिए, संग्राम, जिद्दी, सरकार राज, ले के आजा बैंड बाजा ए पवन राजा, वीर बलवान, जान लेबू का, गदर, सत्या, तेरे जइसा यार कहां, चैलेंज समेत कई हिट फिल्में की हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।