सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

पायल रोहतगी: फिल्मों से दूर लेकिन विवादों से रहा गहरा नाता, कभी नेहरू तो कभी सती प्रथा पर दिया बयान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Fri, 25 Jun 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
Payal Rohatgi Controvery Queen Know Here About Actress All Controversies
पायल रोहतगी - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस पायल रोहतगी एक ऐसा नाम है जो आए दिन आपको सोशल मीडिया पर सुनने को मिलता ही होगा। पायल भले ही किसी राजनैतिक पार्टी से न जुड़ी हो लेकिन इनका नाम विवादों में अक्सर बना ही रहता है। अब आज का ही मामला ले लीजिए। पायल रोहतगी को अहमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक्ट्रेस पर आरोप है कि उन्होंने अपने सोसायटी के चेयरमैन को जान से मारने की धमकी दी है और उन्हें अपशब्द भी कहे। खैर, ये पहली दफा नहीं है जब पायल रोहतगी का नाम विवादों में शामिल हुआ है। इससे पहले भी एक्ट्रेस सुर्खियों में छाई रही हैं। तो आज हम आपको पायल रोहतगी के कुछ विवादों के बारे में बताने जा रहे हैं।



कौन हैं पायल रोहतगी?
एक्ट्रेस के विवादों के बारे में हम आपको बताएं उससे पहले उनके बारे में भी जान लीजिए। पायल रोहतगी एक एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने चंद फिल्मों में काम किया है। पायल का जन्म 9 नवंबर, 1984 में हैदराबाद में हुआ था। फिल्मों में आने से पहले पायल रोहतगी ने सलमान खान के शो बिग बॉस 8 में कदम रखा था। वही से पायल रोहतगी को लोगों ने जाना था। पायल रोहतगी की फिल्मों की बात की जाये तो उनमें राज पिछले जनम का, सीआईडी, हमसफर, एजेंट राघव, सूर्यपुत्र कर्ण शामिल हैं।

Trending Videos
Payal Rohatgi Controvery Queen Know Here About Actress All Controversies
पायल रोहतगी - फोटो : सोशल मीडिया

पायल रोहतगी भले ही अपने अभिनय की वजह से मशहूर न हुई हो लेकिन विवादों और बयानों की वजह से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। पायल को सोशल मीडिया पर विवादित वीडियो और ट्वीट करने के कारण जाना जाता है। इनके नाम पर कई विवाद हैं। जिसमें प्रमुथ नेहरू वीडियो और सती प्रथा को लेकर ट्वीट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Payal Rohatgi Controvery Queen Know Here About Actress All Controversies
पायल रोहतगी - फोटो : सोशल मीडिया

नेहरू वीडियो विवाद
साल 2019 में पायल रोहतगी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में उन्होंने मोतीलाल नेहरू और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया था।

Payal Rohatgi Controvery Queen Know Here About Actress All Controversies
पायल रोहतगी - फोटो : सोशल मीडिया

सती प्रथा विवाद
पायल रोहतगी ने सती प्रथा और राजा राममोहन राय को लेकर विवादित ट्वीट किया था। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा था कि राजा राममोहन राय अंग्रेजों के चमचे थे। अंग्रेजों ने राजा राममोहन राय का इस्तेमाल सती प्रथा को बदनाम करने के लिए किया था। सती प्रथा देश में अनिवार्य नहीं थी। बल्कि मुगल शासकों द्वारा हिंदू महिलाओं को वेश्यावृत्ति से बचाने के लिए इस प्रथा को लाया गया था। इसे बयान को लेकर पायल के खिलाफ काफी विरोध प्रदर्शन किए गए थे।

विज्ञापन
Payal Rohatgi Controvery Queen Know Here About Actress All Controversies
पायल रोहतगी - फोटो : सोशल मीडिया

केरल बाढ़ विवाद
एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने साल 2018 में आई केरल बाढ़ को लेकर भी विवादित बयान दिया था। दिसमें पायल ने ट्वीट कर लिखा था, 'केरल में गौ हत्या बैन नहीं है। प्रिय केरलवासियों और वहां के नेताओं हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाना सही नहीं है। अगर आप ऐसा करते हैं तो फिर भगवान भी सरेआम ऐसी ही सजा देता है।' इस ट्वीट पर भी खूब हंगामा हुआ था और सोशल मीडिया पर लोगों ने एक्ट्रेस को खरी खोटी सुनाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed