सब्सक्राइब करें

विवादित ट्वीट के बाद पायल रोहतगी का ट्विटर अकाउंट हुआ था सस्पेंड, रिस्टोर होते ही ऐसे निकाला गुस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 09 Jun 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
Payal Rohatgi Twitter Account Suspend ask Why Swara Bhaskar Account Isn’t Suspended Yet
पायल रोहतगी - फोटो : instagram

बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस पायल रोहतगी का विवादों में रहना कोई नई बात नहीं है। वह अक्सर अपने ट्वीट्स को लेकर खबरों में रहती हैं। कभी स्वरा भास्कर से कहासुनी तो कभी सोनी राजदान को देश छोड़ने के लिए कहना। पायल रोहतगी के इसी तरह के विवाद की वजह से उनका ट्विटर अकाउंट हाल ही में सस्पेंड हो गया था।

Trending Videos
Payal Rohatgi Twitter Account Suspend ask Why Swara Bhaskar Account Isn’t Suspended Yet
पायल रोहतगी

पायल रोहतगी का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड के बाद से ही उनके फैंस ने #SupportPayalRohatgi के जरिए अपना विरोध दर्ज कराया। मामला था दिल्ली हिंसा मामले में गिरफ्तार जामिया मिलिया इस्मलिया की एमफिल छात्रा सफूरा जरगर पर टिप्पणी करने का। इसके बाद ट्विटर पर काफी हंगामा मचा और उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Payal Rohatgi Twitter Account Suspend ask Why Swara Bhaskar Account Isn’t Suspended Yet
पायल रोहतगी , स्वरा भास्कर - फोटो : Twitter

पायल ने अपने एक ट्वीट में लिखा है, 'राम राम जी! आप सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद। मैंने कभी भी कानून तोड़ने की कोशिश नहीं की और ना ही सड़कों पर दंगे पैदा किए। फिर भी मैं इस प्लेटफॉर्म पर टारगेट की जाती हूं। स्वरा भास्कर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन उनका अकाउंट वैलिड है, एक्टिव है और वर्किंग है।
 

Payal Rohatgi Twitter Account Suspend ask Why Swara Bhaskar Account Isn’t Suspended Yet
पायल रोहतगी , दीपिका पादुकोण - फोटो : Twitter

याद दिला दें कि इससे पहले पायल ने दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने दीपिका के खिलाफ कई ट्वीट्स किए। जिसमें लिखा था- जहां दीपिका के पिता ने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीते। दूसरी तरफ दीपिका भारत को तोड़ने वाली फोर्स के साथ खड़ी हैं। आखिरकार दीपिका ने ये साबित कर दिया कि वे आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड हैं।

विज्ञापन
Payal Rohatgi Twitter Account Suspend ask Why Swara Bhaskar Account Isn’t Suspended Yet
पायल रोहतगी - फोटो : self

हालांकि विवाद के बाद पायल का ट्विटर अकाउंट रिस्टोर हो चुका है। जिसके बाद अपना गुस्सा निकालते हुए उन्होंने लिखा, 'उदारवादी.. उस महिला को अपशब्द कहने पर मुझे जहरीली और नागिन कह रहे हैं, जो दंगों में जल रही दिल्ली के पीछे है। इन बेकार लोगों को अपने जीवन के बारे में कुछ करना चाहिए, क्योंकि ये बहुत ज्यादा कुंठित हो गए हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed