फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साक्षी-अजितेश के बाद पीएम मोदी को लेकर पायल रोहतगी ने किया ट्वीट, कही 'मन की बात'

Wed, 17 Jul 2019 01:57 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 17 Jul 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
Payal Rohtagi is not so happy becasue PM Narendra Modi is not following her on Twitter
पायल रोहतगी और पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर मुद्दों पर अपनी राय बड़ी ही बेबाकी के साथ रखती हैं। हाल ही में साक्षी-अजितेश मामले पर उन्होंने एक वीडियो जारी किया था। ऐसे में अब पायल ने पीएम मोदी से जुड़ा एक ट्वीट किया है।

Payal Rohtagi is not so happy becasue PM Narendra Modi is not following her on Twitter
पायल रोहतगी - फोटो : self
दरअसल पायल के सोशल मीडिया से साफ झलकता है कि वो बीजेपी सपोर्टर हैं। इसके साथ ही वो सोशल मीडिया पर पीएम नरेन्द्र मोदी को फॉलो भी करती हैं। ऐसे में पायल ने एक ऐसा ट्वीट किया है जिससे पीएम को लेकर उनकी नाराजगी जाहिर हो रही है।
Payal Rohtagi is not so happy becasue PM Narendra Modi is not following her on Twitter
पायल रोहतगी - फोटो : self

दरअसल पायल ने ट्विटर पर लिखा- 'माननीय प्रधानमंत्री जी, मैं आपसे कभी मिली नहीं हूं। आपका ट्विटर हैंडल भी मुझे फॉलो नहीं करता। हालांकि वो आपके बाकी कई सारे सपोर्टर्स को फॉलो करता है। मैं दिल से आपको सपोर्ट करती हूं। मुझे लगता है कि आप देश के निष्पक्ष नेता हैं। क्या मेरे साथ ऐसा करना ठीक बात है?' 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Payal Rohtagi is not so happy becasue PM Narendra Modi is not following her on Twitter
Payal Rohatgi
पायल के इस ट्वीट से साफ नजर आ रहा है कि पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो नहीं किए जाने से वो काफी खफा हैं। गौरतलब है कि इस मामले पर अभी तक पीएमओ या फिर पीएम मोदी की ओर से कोई ट्वीट या रिएक्शन नहीं आया है।
 
विज्ञापन
Payal Rohtagi is not so happy becasue PM Narendra Modi is not following her on Twitter
sakshi mishra, payal rohtagi - फोटो : social media

पायल ने हाल ही में साक्षी मिश्रा और अजितेश के मामले में भी एक वीडियो जारी कर अपनी बात कही थी। वीडियो में पायल ने कहा था-  'साक्षी मिश्रा ने जिस लड़के के साथ शादी की है उसके बारे में कई गलत चीजें पता चल रही हैं। पता चला है कि लड़के की पहली सगाई टूट गई थी। ऐसे में किसी 19 साल की लड़की के माता-पिता का परेशान होना जायज है। मुझे लगता है कि लड़की का ब्रेन वॉश हुआ है। लड़का किसी भी जाति का हो इससे दिक्कत नहीं है लेकिन बहस इस पर हो रही है और सनातन धर्म को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed