फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: कंगना को पासपोर्ट रिन्यूअल मामले में नहीं मिली राहत और नाबालिग से रेप मामले में पर्ल वी पुरी को जमानत

Wed, 16 Jun 2021 12:10 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 16 Jun 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Pearl V Puri granted bail in minor rape case and Marathi actor Mayuresh Kotkar arrested
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर किसी न किसी वजहों से सुर्खियों में छा जाती हैं। कभी कंगना अपने बेबाक बयानों के चलते चर्चा में आ जाती हैं तो कभी किसी कानूनी मामले में उनका पेंच फंस जाता है। अब एक बार फिर कंगना बाम्बे हाईकोर्ट पहुंच गईं हैं और इसी को लेकर वो सुर्खियों में हैं। दरअसल ये मामला कंगना के पासपोर्ट रिन्यूअल का है जिसके चलते कंगना कोर्ट पहुंची थीं। अब खबर आ रही है कि कंगना को पासपोर्ट रिन्यूअल मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। 


हाईकोर्ट ने इस मामले पर तुरंत सुनवाई से इनकार करते हुए सुनवाई को 25 जून तक टाल दिया है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने कंगना रणौत की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि अभिनेत्री ने गलत याचिका दाखिल की है। हाईकोर्ट ने कहा कि जब पासपोर्ट की मियांद खत्म हो रही है तब आखिरी समय में याचिका क्यों दाखिल की गई है? बता दें, रीजनल पासपोर्ट ऑफिस ने कंगना के पासपोर्ट पर आपत्ति जताते हुए उसे रिन्यू करने से मना कर दिया था।

नहीं मिली राहत: कंगना के पासपोर्ट रिन्यूअल मामले में 25 जून तक टली सुनवाई
Pearl V Puri granted bail in minor rape case and Marathi actor Mayuresh Kotkar arrested
पर्ल वी पुरी - फोटो : Instagram
टीवी के मशहूर एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) को जमानत मिल गई है। इस बात की जानकारी उनके वकील ने दी है। पर्ल के फैंस और समर्थकों के लिए यह एक राहत भरी खबर है। बता दें, इससे पहले भी पर्ल को जमानत मिल जाने की खबरें सामने आई थीं लेकिन वह सच नहीं थीं। पर्ल की को-स्टार और दोस्त करिश्मा तन्ना ने दावा किया था कि एक्टर को जमानत मिल गई है।


नाबालिग से रेप का मामला: अभिनेता पर्ल वी पुरी को मिली जमानत, चार जून को हुए थे गिरफ्तार
Pearl V Puri granted bail in minor rape case and Marathi actor Mayuresh Kotkar arrested
लिजा बेन्स - फोटो : सोशल मीडिया
गॉन गर्ल स्टार लीजा बेन्स  को न्यूयॉर्क शहर में एक हिट-एंड-रन दुर्घटना के बाद भर्ती कराया गया था। कई दिनों तक इलाज के बाद अभिनेत्री लीजा बेन्स का निधन हो गया है। यह दुर्घटना चार जून को न्यूयॉर्क के अपर वेस्ट साइड ऑफ मैनहट्टन में हुई। इस खबर की पुष्टि उनके प्रतिनिधि ने की। उन्होंने कहा, हम लिसा बेन्स के निधन से दुखी हैं। वह महान भावना, दया और उदारता की महिला थीं और अपने काम के लिए समर्पित थीं, चाहे वह मंच पर हों या कैमरे के सामने और इससे भी ज्यादा। उसकी पत्नी, परिवार और दोस्त। हम उसे अपने जीवन में पाकर धन्य थे।' 

'गॉन गर्ल': अभिनेत्री लीजा बेन्स का निधन, सड़क हादसे में घायल होने के बाद थीं अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
Pearl V Puri granted bail in minor rape case and Marathi actor Mayuresh Kotkar arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
ठाणे की श्रीनगर पुलिस ने मराठी एक्टर मयूरेश कोटकर को महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक बयान देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले की शिकायत शिवसेना कार्यकर्ताओं ने दर्ज कराई थी। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और अन्य धाराओं में श्रीनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है


कार्रवाई: मराठी एक्टर मयूरेश कोटकर गिरफ्तार, मंत्री को लेकर की थी आपत्तिजनक पोस्ट
विज्ञापन
Pearl V Puri granted bail in minor rape case and Marathi actor Mayuresh Kotkar arrested
प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी की बालिका बधू बनकर प्रत्युषा बनर्जी दर्शकों के दिलों पर छा गई थीं। साल 2016 में उनके निधन से उनके सह कलाकारों से लेकर दर्शकों तक को सदमा लगा था। प्रत्युषा की मौत के बाद उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह निशाने पर आ गए थे। इंडस्ट्री से जुड़े प्रत्युषा के करीबियों ने राहुल को मौत का जिम्मेदार बताया था। अब इस मामले में एक और कड़ी जुड़ती नजर आ रही है। टेलीविजन प्रोड्यूसर और बिग बॉस फेम विकास गुप्ता का अब इस मामले में नाम जुड़ रहा है।

झूठा दावा: विकास गुप्ता के खुलासों पर भड़के प्रत्युषा बनर्जी के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह, बोले- वो जिंदा होती तो थप्पड़ मार देती
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed