सब्सक्राइब करें

Box Office: ‘पेद्दी’ ने किया 200 करोड़ का आंकड़ा पार, शनिवार को ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने की इतनी कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 13 Jun 2026 07:30 PM IST
सार

Box Office Collection: इन दिनों ‘पेद्दी’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ थिएटर्स में लगी हुई है। जानिए दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर आज शनिवार को कितना कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन
Peddi Crosses 200 Crore While Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Earned This Much On Saturday
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में लगी हुई हैं। इन्हीं में ‘पेद्दी’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ भी शामिल हैं। जहां एक तरफ राम चरण की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है, तो वहीं वरुण धवन की फिल्म भी ठीक ठाक कमाई कर रही है। 

Peddi Crosses 200 Crore While Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Earned This Much On Saturday
पेद्दी - फोटो : एक्स

‘पेद्दी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। फिल्म ने आज शनिवार के दिन 5.60 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 204.30 करोड़ का हो गया है। 

Peddi Crosses 200 Crore While Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Earned This Much On Saturday
है जवानी तो इश्क होना है - फोटो : X

‘है जवानी तो इश्क होना है’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
'पेद्दी' के अलावा वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेग्डे की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। आज शनिवार को फिल्म ने 1.36 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 40.06 करोड़ का हो गया है। 

ये भी पढ़ें- Peddi Movie: बॉक्स ऑफिस पर ‘पेद्दी’ का तूफान, 9 दिनों में कमाए इतने करोड़; बनी 2026 की नंबर 1 साउथ फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Peddi Crosses 200 Crore While Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Earned This Much On Saturday
फिल्म बंदर - फोटो : X
'बंदर' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
इन फिल्मों के अलावा बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' भी थिएटर्स में लगी हुई है, जो 5 जून को रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों से खास रिसपॉन्स नहीं मिला है। इसने कल शुक्रवार को 9 लाख की कमाई की थी। फिलहाल आज का कलेक्शन इसका उपलब्ध नहीं है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 3.73 करोड़ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed