साउथ अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' और बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' इन दिनों सिनेमाघरों में लगातार कमाई कर रही हैं। जानिए इन दोनों में से किस फिल्म ने सबसे ज्यादा का कलेक्शन किया है।
'पेद्दी' और 'है जवानी तो इश्क होना है' में किसके लिए शुभ रहा बुधवार, जानें आज का कलेक्शन
Box Office Collection: साउथ फिल्म 'पेद्दी' और बॉलीवुड फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। जानें आज इन दोनों फिल्मों ने बुधवार को कितने की कमाई की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'पेद्दी' का अब तक का कलेक्शन
'पेद्दी' 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। राम चरण की इस फिल्म की रिलीज को आज पूरे 14 दिन हो गए हैं। पहले दिन इस फिल्म ने 51 लाख रुपये की कमाई की। फिल्म ने पहले हफ्ते में कुल 193.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 9वें दिन फिल्म ने 5.15 करोड़ रुपये और 10वें दिन 8.10 करोड़ रुपये की कमाई की।
11वें दिन फिल्म ने 9.20 करोड़ रुपये और 12वें दिन 4.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 13वें दिन फिल्म ने 3.45 की कमाई की। वहीं आज 14वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
'पेद्दी' का 14वें दिन का कलेक्शन
स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। इस फिल्म में राम चरण और जान्हवी कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म ने दूसरे बुधवार 14वें दिन 1.78 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 225.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
'है जवानी तो इश्क होना है' का अब तक का कलेक्शन
'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज को आज पूरे 13 दिन हो चुके हैं। वरुण धवन की इस फिल्म ने पहले दिन 7.75 करोड़ रुपये की कमाई की। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने कुल 37.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 8वें दिन फिल्म ने 1.85 करोड़ रुपये और 9वें दिन 2.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
10वें दिन 2.90 करोड़ रुपये और 11वें दिन 1.35 करोड़ रुपये की कमाई की। 12वें दिन फिल्म ने 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं आज 13वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
'है जवानी तो इश्क होना है' का 13वें दिन का कलेक्शन
डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' ने आज 13वें दिन दूसरे बुधवार को 68 लाख रुपये की कमाई की है। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने बॉकस ऑफिस पर अब तक कुल 48.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। जो राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' के मुकाबले काफी कम है।
यह भी पढ़ें: 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' को 'मैं वापस आऊंगा' ने दी पटखनी, जानें आज बुधवार का कलेक्शन