{"_id":"623347c4fa1ee01efd2cb953","slug":"people-started-crying-after-watching-the-kashmir-files-from-south-africa-to-syria","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Kashmir Files: विदेशों में भी फिल्म का बड़ा असर, दक्षिण अफ्रीका से सीरिया तक 'द कश्मीर फाइल्स' देखकर रोने लगे लोग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
The Kashmir Files: विदेशों में भी फिल्म का बड़ा असर, दक्षिण अफ्रीका से सीरिया तक 'द कश्मीर फाइल्स' देखकर रोने लगे लोग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 17 Mar 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को सिनेमाघरों में लगे एक हफ्ता होने वाला है और ये बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर रही है। ये फिल्म लोगों को इतनी पसंद आ रही कि वह इसे देखकर रोने तक लग रहे हैं। लोग इसे देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस हफ्ते होली की छुट्टियां हैं ऐसे में फिल्म का कलेक्शन बढ़ने की काफी उम्मीद है। भारत के साथ-साथ इस फिल्म को विदेशों में भी काफी प्यार मिल रहा है। वहां के लोग भी फिल्म को देखकर रो रहे हैं।
2 of 4
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म को बॉलीवुड के कलाकार भी खूब प्रमोट कर रहे हैं और लोगों से इसे देखने की अपील भी कर रहे हैं। सच्चाई पर आधारित द कश्मीर फाइल्स की तारीफ पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी की है। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें लोग फिल्म देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बहुत से लोग तो फिल्म देखने के बाद रोने लगे। वीडियो में लोग कह रहे हैं कि- गजब का एक्सपीरियंस था।
Blacks, Jews, whites, Hispanics, South Asians, Yezdis, Syrians… all colours, race, ethnicities… are connecting through one emotion - PAIN of Kashmiri Hindus.
This is the finest example of HUMANITY? #RightToJusticepic.twitter.com/DpLldLwPvN
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) March 17, 2022
3 of 4
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने लिखा- श्वेत, अश्वेत, हिस्पैनिक, साउथ अफ्रीकी, यहूदी और सीरियाई...सभी रंग, नस्ल और जााति के लोग एक ही भावना से जुड़े हैं। ये मानवता का सबसे अच्छा उदाहरण है। द कश्मीर फाइल्स फिल्म लोगों को बहुत पसंद आ रही है। शुरुआत में इसे सिर्फ 600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था, बाद में पब्लिक डिमांड को देखते हुए फिल्म के लिए स्क्रीन की संख्या बढ़ाकर 2000 कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि राज्य सरकारें भी इसके प्रमोशन में द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री कर रही हैं। अब तक हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रदेश, बिहार, कर्नाटक, गोवा और उत्तर प्रदेश की सरकार फिल्म को टैक्स फ्री कर चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।