फिल्म इंडस्ट्री में हीमैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र ने 86 साल की उम्र में भी खुद को पूरी तरह से फिट रखा है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कोरोना महामारी की वजह से वह परिवार से दूर अपने फॉर्महाउस में रहते हैं। यहां वह प्रकृति के बीच रहकर समय-समय पर अपना वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने फैंस के लिए बेटे सनी देओल के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है जो काफी वायरल हो रही है। ये फोटो उनके फॉर्महाउस की नहीं बल्कि खूबसूरत वादियों की है। बाप-बेटे की यह तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है।
खूबसूरत तस्वीरः बेटे सनी देओल के साथ पहाड़ों में छुट्टियां मनाने पहुंचे धर्मेंद्र, शेयर की शानदार फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों में एक साथ दिखे सनी-धर्मेंद्र
इस फोटो में पिता-पुत्र की जोड़ी पहाड़ों के बीच छुट्टियां मनाती नजर आ रही है। तस्वीर में उनके पीछे बर्फ से ढके पहाड़ साफतौर पर देखे जा सकते हैं। ट्विटर पर फोटो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा, 'सनी के साथ बहुत खुश हूं। यह एक दुर्लभ मौका है।' फोटो में सनी ग्रे शर्ट और ब्लैक पैंट में दिख रहे हैं। वहीं, उनके पापा धर्मेंद्र ब्राउन जैकेट और ब्लैक कैप में काफी हैंडसम लग रहे हैं।
इन फिल्मों में साथ कर चुके हैं काम
सनी देओल और धर्मेंद्र बतौर एक्शन हीरो लोगों के बीच फेमस हैं। उन्होंने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। दोनों की साथ में पहली फिल्म 'अपने' थी। यह एक एक्शन फिल्म थी। इसमें दोनों के अलावा बॉबी देओल ने भी काम किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। इसके बाद बाप-बेटे की जोड़ी ने 'यमला पगला दीवाना' और 'यमला पगला दीवाना 2' जैसी कॉमेडी फिल्मों में भी साथ किया।
इस फिल्म में नजर आएंगे धर्मेंद्र
उम्र के इस पड़ाव में पहुंचने के बाद भी धर्मेंद्र एक्टिंग की दुनिया में पूरी तरह से सक्रिय हैं। कोरोना महामारी की वजह से वह लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन जल्द ही वह फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अलावा रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और शबाना आजमी जैसे सितारे मौजूद हैं। करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।