फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar Films: इन फिल्मों में अक्षय ने फैंस को अपने लुक्स से चौंकाया, लेकिन 'सिंह' हर बार हो नहीं पाया 'किंग'

Thu, 17 Mar 2022 06:00 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 17 Mar 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Films singh is king special 26 once open time in mumbai to bachchan pandey Akshay surprised fans with his looks in films
अक्षय कुमार की फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में से एक हैं, जो फिल्मों में हर किरदार में आसानी से ढल जाते हैं। अभिनेता ने अपनी कई फिल्मों में एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का भी लगाया है, जिस वजह से फैंस भी अक्षय कुमार की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इन दिनों अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'बच्चन पांडे' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसमें अभिनेता एक गैंगस्टर की भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार के लुक ने सबको हैरान कर दिया। आज हम आपको अक्षय कुमार की ऐसी ही कुछ फिल्मों के नाम बताने जा रहे हैं, जिसमें अभिनेता ने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ लुक्स से भी फैंस को हैरान कर दिया था।  

Akshay Kumar Films singh is king special 26 once open time in mumbai to bachchan pandey Akshay surprised fans with his looks in films
अश्रय कुमार फिल्म सिंह इज किंग - फोटो : सोशल मीडिया

सिंह इज किंग
अक्षय कुमार की फिल्म 'सिंह इस किंग' साल 2009 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय के साथ कटरीना कैफ नजर आई थीं। फिल्म में अभिनेता ने सरदार का किरदार निभाया था। अक्षय कुमार पगड़ी में फैंस को काफी पसंद आए थे। फिल्म में अक्षय कुमार सोनू सूद की जगह डॉन की गद्दी पर बैठते हैं और फिर वह सबको अच्छाई के रास्ते पर लेकर आते हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बाजमी ने किया था।

Akshay Kumar Films singh is king special 26 once open time in mumbai to bachchan pandey Akshay surprised fans with his looks in films
अक्षय कुमार फिल्म एक्श रिप्ले - फोटो : सोशल मीडिया

एक्शन रीप्ले
साल 2010 में रिलीज हुई 'एक्शन रीप्ले' एक साइंस फिक्शन कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय कुमार का लुक 70 के दशक के अभिनेताओं की तरह था। अक्षय के साथ फिल्म में ऐश्वर्या राय नजर आई थीं। दोनों ने फिल्म में पति-पत्नी की भूमिका निभाई थी, जो हमेशा लड़ते-झगड़ते रहते थे। आदित्य रॉय कपूर दोनों के बेटे के किरदार में थे, जो अपने माता-पिता का झगड़ा खत्म करने के लिए टाइम मशीन से 70  के दशक में चला जाता है। हालांकि, फिल्म सिनेमाघरों में कमाल नहीं दिखा पाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Films singh is king special 26 once open time in mumbai to bachchan pandey Akshay surprised fans with his looks in films
अक्षय कुमार फिल्म जोकर - फोटो : सोशल मीडिया

जोकर
अक्षय कुमार की फिल्म 'जोकर' साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिनेता ने एक साइंटिस्ट की भूमिका निभाई थी, जो नासा में काम करते हुए एलियंस की खोज करता है। लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाता। इसके बाद वह अपने गांव पगलापुर आता है। यहां पर अक्षय बाकी गांव के लोगों की तरह रहते हैं। अभिनता का लुक गांव के आम आदमी की तरह था। अक्षय कुमार गांव में लोगों की परेशानियों को दूर करते हैं। 'जोकर' नाम से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक कॉमेडी फिल्म है लेकिन ऐसा है नहीं। फिल्म सिनेमाघरों बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। 

विज्ञापन
Akshay Kumar Films singh is king special 26 once open time in mumbai to bachchan pandey Akshay surprised fans with his looks in films
अक्षय कुमार फिल्म स्पेशल 26 - फोटो : सोशल मीडिया
स्पेशल 26
अक्षय कुमार की फिल्म 'स्पेशल 26' साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ काजल अग्रवाल, जिमी शेरगिल, मनोज बाजपेयी, अनुपम खेर और दिव्या दत्ता मुख्य किरदार में हैं। फिल्म में एक ऐसा गुट दिखाया गया है, जो सीबीआई अधिकारियों के रूप में नकली छापेमारी करता है। फिल्म की कहानी फैंस को पसंद आई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed