{"_id":"623324d10763e20ec37ff19e","slug":"kareena-kapoor-khan-share-photos-of-her-spending-vacations-with-karisma-kapoor-in-maldives","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Social Media: मालदीव में बहन करिश्मा के साथ मस्ती करती दिखीं करीना, मोनोकनी में फोटो शेयर कर बिखेरा जादू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Social Media: मालदीव में बहन करिश्मा के साथ मस्ती करती दिखीं करीना, मोनोकनी में फोटो शेयर कर बिखेरा जादू
करीना कपूर खान इन दिनों मालदीव में छुट्टियों का लुप्फ उठा रही हैं। करीना अपनी बहन करिश्मा कपूर, तैमूर अली खान, जहांगीर अली खान और कियान से साथ मालदीव गई हैं। करीना लगातार अपने फैंस से साथ अपनी छुट्टियों की फोटो साझा कर रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बहन करिश्मा कपूर और नताशा पूनावाला के साथ फोटो शेयर की है, जिसमें वह बेहत खूबसूरत दिख रही हैं।
करीना कपूर खान को जब भी अपने काम से फुर्सत मिलती है तो वह फैमिली के साथ वक्त बिताती हैं और अक्सर मालदीव में छुट्टियों पर जाती हैं। करीना ने समुद्र किनारे करिशमा कपूर और नाताशा पूनावाला के साथ इंस्टा स्टोरी डाली है। इसमें करीना ने येलो कलर की मोनोकनी पहनी हुई है, जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही हैं।
3 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : Instagram
फोटो में करीना कपूर के एक तरफ करिश्मा कपूर पोज देती दिख रही हैं, जिसमें उन्होंने काले रंग की मोनोकनी पहनी है और साथ ही गॉगल्स लगा रखे हैं। दोनों बहनों को नताशा पूनावाला ने भी ज्वाइन किया हैं, वह करीना के दूसरी तरफ नीले रंग की मोनोकनी पहने पोज देती नजर आ रही हैं। तीनों हसीनाएं समुद्र के बीचों-बीच एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तैमूर, जेह और सेफ अली खान
- फोटो : Instagram
करीना अक्सर इंस्टाग्राम पर तैमूर, जहांगीर और सैफ अली खान की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। करीना ने इससे पहले भी बीच पर रेत में खेलते हुए जेह की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। करीना मालदीव में छुट्टी मनाते हुए अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं, जिन्हें देख उनके फैंस भी खुश हैं।
विज्ञापन
5 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि करीना कपूर जल्द ही सुजॉय घोष की मर्डर मिस्ट्री फिल्म से ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी नजर आएंगे। यह फिल्म जापानी नॉवेल द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स का हिंदी रिमेक होगा। इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी और इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।