प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी हो चुकी है लेकिन इसके साथ-साथ उन्हें शादी में जबरदस्त आतिशबाजी करने के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा था। ऐसे में उनके लिए अब एक और मुसीबत आन पड़ी है। दरअसल, जानवरों की देखभाल करने वाले संगठन पेटा ने प्रियंका-निक को शादी में जानवरों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है...
प्रियंका-निक पर फिर मंडराया संकट, पहले शादी में आतिशबाजी पर हुए ट्रोल और अब पेटा ने लगाया ये आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेटा ने लिखा 'प्रिय प्रियंका और निक, शादी में इस्तेमाल किए गए हाथी और घोड़े को लोग अब रिजेक्ट कर रहे हैं, शादी की शुभकामनाएं, लेकिन हमे खेद है कि इन जानवरों के लिए आपकी शादी का दिन बहुत ही दुखदायी रहा होगा। बता दें कि पेटा इंडिया ने सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इसे पोस्ट किया है। खबर है कि निक घोड़े की सवारी कर शादी भवन तक पहुचे थे।
पशुओं के साथ नैतिक व्यवहार के पक्षधर लोग (People for the Ethical Treatment of Animals) यानी पेटा के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर भी समर्थन भी मिला रहा है। जिसमें एक वीडियो के साथ उसका टाइल 'बैंड बाजा ब्रूटैलिटी' रखा गया है। वहीं, पेटा इंडिया के सीईओ मणिलाल वलियाते के अनुसार, प्रियंका ने शादी में पटाखें जलाने की भी कोई सूचना नहीं दी थी जिससे जानवरों के मानसिक संतुलन पर बहुत बुरा असर पड़ा होगा, किसी जानवर पर अत्याचार करके कोई भी ग्लैमर हासिल नहीं कर सकता, ऐसे शादी के सीजन में पेटा ने जानवरों के साथ कोई अत्याचार ना हो इस पर नजर बनाई हुई है।'
वहीं, जोधपुर एयरपोर्ट से सामने आईं इन तस्वीरों में मांग में सिन्दूर, हाथों में चूड़ा पहने हुए सी ग्रीन साड़ी में प्रियंका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस दौरान निक कैजुअल लुक में दिखे। दोनों ने वहां मौजूद फैंस को झुक कर नमस्कार किया।
View this post on Instagram
Meet the newly wed #priyankachopra #NickJonas
A post shared by All Most Famous (@__allmostfamous__) on Dec 3, 2018 at 1:40am PST
एयरपोर्ट पर प्रियंका और निक ने फोटोग्राफर्स को निराश नहीं किया और दोनों ने जमकर पोज दिए। बता दें प्रियंका ने एक दिसंबर को क्रिश्चियन तरीके से और दो दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाजों से निक संग सात फेरे लिए थे। अब दिल्ली और मुंबई में शादी के गैंड रिसेप्शन होने हैं।