ओटीटी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को लेकर दिशा निर्देश तैयार किए जा चुके हैं और जल्द ही उन्हें अमली जामा भी पहना दिया जाएगा। लंबे समय से ओटीटी और ऑनलाइन कंटेंट को सेंसर करने की मांग चल रही थी, जिसपर सरकार ने फैसला लिया और सख्त नियम बनाए जा रहे हैं। वहीं, इससे ही जुड़ा एक और नया मामला सामने आया है, जिसमें गैर फिल्मी गानों पर सेंसर लगाने की मांग की गई है। इसके लिए एक शिकायतकर्ता ने टोनी और नेहा कक्कड़ के गाने ‘शोना शोना’ व हनी सिंह के ‘सैयां जी’ और ‘मखना’ का हवाला दिया है। शिकायतकर्ता ने ऐसे नॉन फिल्मी गानों पर प्रतिबंध लगाने और समिति गठन करने की मांग की है।
पांच खबरेंः गैर फिल्मी गानों पर सेंसर की मांग और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट चैत्रा ने की आत्महत्या की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में से एक और कन्नड़ बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकीं चैत्रा कोटूर (Chaitra Kotoor) ने खुदखुशी करने की कोशिश की है। उन्होंने अपने घर पर ही फिनायल पीकर जान लेने की कोशिश की। घटना के तुरंत बाद ही चैत्रा को अस्पताल ले जाया गया है और अभी उनरी हालत स्थिर बताई जा रही है।
बिग बॉस कंटेस्टेंट रहीं चैत्रा कोटूर ने की आत्महत्या की कोशिश, कुछ दिनों पहले ही हुई थी शादी
मुंबई के कमाठीपुरा के लोगों की एकजुटता का असर काम कर गया है। ‘अमर उजाला’ ने सबसे पहले इन लोगों से बात करके ये खबर प्रकाशित थी कि न सिर्फ फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को लेकर यहां के लोग दुखी है बल्कि इन लोगों का विरोध डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारण के लिए बनी वेब सीरीज ‘कमाठीपुरा’ को लेकर भी है। ‘अमर उजाला’ की खबर का असर ये हुआ है कि सीरीज के निर्माताओं को इसका नाम बदलना पड़ा है।
Amar Ujala Impact: बदल गया वेब सीरीज ‘कमाठीपुरा’ का नाम, अमर उजाला ने उठाई थी इलाके के लोगों की आवाज
बिग बॉस 14 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल होने वाले सिंगर राहुल वैद्य अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। शो में राहुल ने दिशा परमार को प्रपोज भी किया था। राहुल के प्रपोजल को दिशा ने स्वीकार भी कर लिया था। इसके बाद से दोनों की शादी को लेकर खबरें चर्चाओं में हैं। इसी बीच राहुल और दिशा की शादी के बंधन में बंधने की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
राहुल वैद्य-दिशा परमार ने रचाई शादी!, फोटो साझा कर लिखा- नई शुरुआत
अभिनेत्री कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन कुछ ना कुछ कहती रहती हैं। तो वहीं कंगना ट्रोलर्स को भी खूब फटकार लगाती हैं। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें भगवान कृष्ण और माता यशोदा को लेकर सदगुरु जग्गी वासुदेव ट्रोल हो रहे थे। अब कंगना उनके बचाव में उतर आई हैं और उन्होंने यूजर्स को खरी खोटी सुना दी है।
यशोदा को कृष्ण की प्रेमिका बताने पर ट्रोल हो रहे सदगुरु के बचाव में उतरीं कंगना, बोलीं- समझना कठिन नहीं है कि हिंदुओं को...