{"_id":"635b6f996db5170a8433f96e","slug":"phone-bhoot-actress-katrina-kaif-reveals-her-bedroom-secrets-and-said-vicky-kaushal-sang-song-to-make-her-slee","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Katrina Kaif-Vicky Kaushal: विक्की कौशल की इस आदत से परेशान हैं कटरीना कैफ, फैंस के बीच खोले बेडरूम सीक्रेट्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Katrina Kaif-Vicky Kaushal: विक्की कौशल की इस आदत से परेशान हैं कटरीना कैफ, फैंस के बीच खोले बेडरूम सीक्रेट्स
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'फोन भूत' की वजह से लाइमलाइट में हैं। कटरीना के साथ इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर नजर आएंगे। कटरीना अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें कटरीना ने अपने बेडरूम सीक्रेट्स खोले हैं। कटरीना ने इस बातचीत के दौरान बताया है कि ससुराल में उन्हें प्यार से किस नाम से बुलाया जाता है और विक्की कौशल रात में उन्हें कैसे सुलाते हैं।
कटरीना कैफ ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में विक्की कौशल के बारे में खुलकर बात की। अभिनेत्री ने अपने लविंग हसबैंड विक्की की अच्छी और बुरी दोनों आदत के बारे में बताया है। विक्की की अच्छी आदतों के बारे में बताते हुए कटरीना कैफ ने कहा, 'मुझे उनका गाना गाना और डांस करने का शौक बहुत पसंद है। विक्की अच्छे सिंगर हैं। जब मुझे कई बार नींद नहीं आती है तो मैं उनसे ही बोलती हूं कि आप मेरे लिए कुछ गा दीजिए।
इसके बाद कटरीना ने विक्की कौशल की खराब आदत के बारे में भी बताया। अभिनेत्री ने कहा, 'वह कई बार जिद बहुत ज्यादा करते हैं।' कटरीना कैफ जब कपिल शर्मा के शो में शामिल हुई थीं तब भी अभिनेत्री ने अपने पति विक्की और ससुराल वालों के बारे में बात की। उन्होंने बताया था कि घर में उन्हें सब किट्टो कहकर बुलाते हैं। बता दें कि कटरीना और विक्की ने शादी से पहले अपने रिश्ते को पूरी तरह सीक्रेट रखा था लेकिन शादी के बाद दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फोन भूत
- फोटो : इंस्टाग्राम
गौरतलब है कि कटरीना कैफ की फिल्म 'फोन भूत' इसी साल 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें कटरीना के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर नजर आएंगे। इस फिल्म में कटरीना एक 'भूतनी' की भूमिका में हैं। वहीं, ईशान और सिद्धांत भूत बस्टर के अवतार में नजर आएंगे, जो कटरीना के लिए जैकी श्रॉफ का सामना करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।