{"_id":"636bcab108ef28454676daba","slug":"phone-bhoot-box-office-collection-day-6-katrina-kaif-ishaan-khatter-siddhant-chaturvedi-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Phone Bhoot Box Office Collection: बजट निकालने में भी नाकामयाब हो रही 'फोन भूत', छठे दिन सिर्फ इतना कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Phone Bhoot Box Office Collection: बजट निकालने में भी नाकामयाब हो रही 'फोन भूत', छठे दिन सिर्फ इतना कलेक्शन
कटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर फिल्म फोन भूत को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ते का समय बीतने वाला है। लेकिन फिल्म की हालत एकदम सुस्त है। हालांकि इसके साथ जाह्नवी कपूर की मिली और सोनाक्षी सिन्हा की डबल एक्सएल रिलीज हुई थी। उन दोनों से तो इस फिल्म का कलेक्शन ठीक-ठाक है, लेकिन उम्मीद के अनुसार नहीं है। ये फिल्म बेहद सुस्त रफ्तार से आगे बढ़ रही है।
2 of 4
फोन भूत
- फोटो : सोशल मीडिया
फोन भूत अपनी रिलीज के बाद से ही चर्चा में है। रिलीज के बाद से ही ये फिल्म चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म के लिए कटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत ने खूब प्रमोशन किया है। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, लेकिन जिस रफ्तार से फिल्म चल रही है, उससे लग रहा है कि ये अपना बजट भी नहीं निकाल पाएगी।
ओपनिंग डे पर फोन भूत ने 2.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन 2.75 करोड़, तीसरे दिन 3.05 करोड़, चौथे दिन 1.34 करोड़, पांचवें दिन 1.52 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म के छठे दिन के कलेक्शन की बात करें तो शुरूआती आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने छठे दिन 1.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 11.86 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फोन भूत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि फोन भूत 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से कैटरीना कैफ ने एक लंबे ब्रेक के बाद वापसी की है। फोन भूत को गुरमीत ने डायरेक्ट किया है और इसे देशभर में 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था और विदेश में फिल्म को 500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।