रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी रिलीज हो चुकी है और लगातार चर्चा में बनी हुई है। अब एक बार फिर से यह फिल्म से सुर्खियों में आ गई है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दीपिका पादुकोण की झलक साफ-साफ देखी जा सकती है। इसको लेकर दावा किया जा रहा है कि 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 1' में दीपिका की झलक दिखाई गई है और इससे साफ हो गया है कि वही पार्ट 2 में रणबीर कपूर की मां अमृता का किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी।
Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2' में दीपिका पादुकोण निभाएंगी रणबीर की मां का किरदार! सामने आया वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्देशक अयान मुखर्जी ने बताया था कि इस फिल्म के तीन भाग बनाए जाएंगे, जिसमें से 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 शिवा' को सभी देख ही चुके हैं और अब लोगों को 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2' का बेसब्री से इंतजार है। पहले से ही कयास लगते आ रहे हैं कि फिल्म के अगले भाग में दीपिका पादुकोण अमृता का किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको लेकर बताया जा रहा है कि यह ब्रह्मास्त्र ओटीटी रिलीज पार्ट वन का है, जिसमें दीपिका की झलक दिखाई गई है।
'ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 शिवा' में शिवा और ईशा के प्यार की कहानी दिखाई गई है। इसके दूसरे भाग 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 देव' में अमृता और देव की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म जब थिएटर्स में रिलीज हुई थी, तब उसमें अमृता की हल्की झलक दिखाई दी थी, जिसके बाद फैंस यह अंदाजा लगा रहे थे कि यह दीपिका पादुकोण हैं। फिलहाल अब ओटीटी रिलीज के बाद जो वीडियो वायरल हो रहा है, अगर वह सच है तो यह बात पक्की हो चुकी है कि दीपिका ही अमृता का किरदार निभाती दिखाई देंगी। हालांकि देव का किरदार कौन सा अभिनेता निभाएगा यह अभी सस्पेंस है।
Here is Deepika Padukone's glimps from bhramastra part one - shiva ❤️ pic.twitter.com/0PWHvSznhp
बात करें 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव' की तो जानकारी के मुताबिक, यह फिल्म दर्शकों के लिए साल 2025 में दिसंबर तक सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। ब्रह्मास्त्र ने सिनेमाघरों में भले ही ताबड़तोड़ कमाई की हो लेकिन रिलीज के बाद भी सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों ने ज्यादा अच्छे रिव्यू नहीं दिए थे। हालांकि मेकर्स का कहना है कि वह अगले भाग में लोगों के ओपिनियन को ध्यान में रखते हुए सुधार किए जाएंगे और फिल्म को पहले से भी बेहतर तरीके से बनाने की कोशिश करेंगे।