मनोरंजन की दुनिया में हर दिन कुछ नया घटता है। प्रशंसक भी अपने चहेते सितारों के बारे में जानने के लिए बेचैन रहते हैं। इंटरनेट और सोशल मीडिया के इस दौर में फिल्मी सितारों और फैंस के बीच की दूरियां काफी हद तक कम हो गई हैं। तमाम फिल्म स्टार्स सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं और अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट साझा करते नजर आते हैं। फैंस की भी इन पर पूरी नजर रहती है। फोटोज ऑफ द डे के जरिए हम आपको दिन भर में सितारों द्वारा दी गई अपडेट की जानकारी देते हैं। तो आइए 10 तस्वीरों के जरिए जानते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट...
Photos Of The Day: सपना चौधरी ने बीच सड़क पर लगाए ठुमके और रवीना टंडन ने छलकाया 'जाम', पढ़ें सेलिब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डांसिंग क्वीन सपना चौधरी हर रोज फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती नजर आती हैं। आज भी सपना चौधरी ने एक रील शेयर की है, जिसमें वह 'कद्दू कटेगा तो सबमें बटेगा' गाने पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। सपना सड़क पर बिंदास होकर डांस करती नजर आ रही हैं। ब्लू और पिंक कलर के आउटफिट्स में वह कमाल लग रही हैं।
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अक्सर अपने स्टाइलिश लुक्स से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। आज भी उन्होंने लाल रंग की साड़ी में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में मोनालिसा ट्रेडिशनल लुक में बेहद प्यारी लग रही हैं।
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के फैंस के कमी नहीं है। माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी स्टाइलिश तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं। आज माधुरी दीक्षित ने लहंगे में अपनी फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वह कहर ढाती नजर आ रही हैं।