बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'फोन भूत' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में फिल्म को लेकर हर रोज नया अपडेट सामने आ रहा है। जहां 'फोन भूत' की पूरी टीम दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए लगातार फिल्म का प्रचार-प्रसार कर रही है, वहीं अब इस हॉरर कॉमेडी को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। दरअसल, फिल्म की निर्माण कंपनी ने अपने जमाने की मशहूर कॉमिक बुक निर्माता कंपनी डायमंड टून्स के साथ सहयोग कर लिया है।
Phone Bhoot: चाचा चौधरी के साथ मिलकर धमाल करेंगे 'फोन भूत' के किरदार, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने किया एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के नेतृत्व वाली प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने हाल ही में घोषणा की है कि उनकी कंपनी अपनी आगामी फीचर फिल्म 'फोन भूत' पर एक विशेष कॉमिक सीरीज बनाने के लिए डायमंड टून्स के साथ हाथ मिला रहे हैं। इस सहयोग के अंतर्गत 'फोन भूत' के सारे किरदार क्लासिक कॉमिक्स सीरीज चाचा चौधरी में नजर आएंगे। कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान स्टारर फोन भूत दर्शकों को एक एंटरटेनमेंट राइड पर ले जाएगी क्योंकि दो अनजान घोस्टबस्टर्स एक भूत के साथ मिलकर बुरे आदमी को मारने के लिए एक प्लान पर काम करते हैं।
कार्तिक आर्यन की 'फ्रेडी' के लिए हो जाइए रेडी! इस ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
इस बात की जानकारी फिल्म के फैंस को देते हुए एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अपने ट्विटर हैंडल पर कॉमिक का एक पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर में चाचा चौधरी और साबू के साथ-साथ कटरीना, ईशान और सिद्धांत भी नजर आ रहे हैं। पोस्टर साझा करते हुए वह लिखते हैं, 'चाचा चौधरी फोन भूत की टीम के साथ एक रोमांचकारी मिशन पर शामिल होने जा रहे हैं। कौन इस एडवेंचर में उनका साथ देना चाहेगा? फोन भूत 4 नवंबर को रिलीज हो रही है।' आपको बता दें एक्सेल एंटरटेनमेंट और डायमंड टून्स ने दूसरी बार हाथ मिलाया है। इससे पहले वह फिल्म 'फुकरे रिटर्न्स' के लिए सहयोग कर चुके हैं। इस सहयोग में 'फुकरे रिटर्न्स' के सारे किरदार चाचा चौधरी कॉमिक्स में नजर आए थे।
प्रभास, अल्लू अर्जुन, यश के बाद अब इस साउथ एक्टर ने जीता दर्शकों का दिल, 'राम सेतु' में निभाया है अहम रोल
'फोन भूत' की बात करें तो फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह किया गया है और इसे रवि शंकरन और जसविंदर सिंह द्वारा लिखा गया है। 'फोन भूत' को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की निर्माण कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। यह फिल्म 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों रिलीज होने वाली है।
Chacha Chaudhary is on his way to join the #PhoneBhoot team on an exciting mission! Who's in for the adventure?
ओह! तो ये है आरपी...उर्वशी ने बताई सच्चाई, पंत नहीं इस शख्स की बात कर रही थीं अभिनेत्री
Phone Bhoot releases on 4th November. pic.twitter.com/He1U9G44Xb