जब से कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर स्टारर फिल्म 'फोन भूत' की घोषणा की गई है, तब से फैंस तीनों को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए उत्साहित हैं। तीनों कलाकारों ने फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए फिल्म के सेट से कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। खैर आज मेकर्स ने फैंस के लिए फिल्म 'फोन भूत' का मोशन पोस्टर जारी कर दिया है। फिल्म का यह पोस्टर प्रशंसकों को काफी दिलचस्प लग रहा है। मोशन पोस्टर के साथ फिल्म की लीड अभिनेत्री ने इसकी रिलीज डेट के एलान के समय का भी खुलासा कर दिया है।
Phone Bhoot: कटरीना कैफ ने जारी किया फिल्म का मोशन पोस्टर, जानिए कब रिलीज होगी 'फोन भूत'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्ट जारी कर फैंस को किया खुश
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल से शादी करने के बाद कटरीना ने बड़े पर्दे से दूरी बना ली थी। ऐसे में आज यानी 27 जून को कटरीना ने सोशल मीडिया पर अपने प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का मोशन पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर से कटरीना के फैंस को यह भी पता चला कि रिलीज की तारीख की घोषणा कल यानी 28 जून को 11 बजे की जाएगी। इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैट ने लिखा, 'एक भयनक कॉमेडी इनकमिंग। बने रहें। #फोनभूत।" फिल्म से कटरीना फिल्मों में वापसी कर रही हैं। वैसे तो उनके पास कई बड़ी-बड़ी फिल्में मौजूद हैं, लेकिन रिलीज के लिए फिलहाल 'फोन भूत' बिल्कुल तैयार है।
ऐसा है फिल्म का पोस्टर
जारी किया गया मोशन पोस्टर देखने में काफी दिलचस्प लग रहा है। 22 सेकेंड के इस मोशन पोस्टर से फिल्म की कहानी का पता लगाना बहुत मुश्किल है। हम स्क्रीन पर एक प्यारा सा कार्टून भूत देख सकते हैं। मोशन पोस्टर में फिल्म की स्टारकास्ट में से कोई भी कलाकार नहीं है लेकिन फिर भी यह सभी का ध्यान खींचेगा। मोशन पोस्टर के जरिए फिलहाल फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में और बाकी जानकारी शेयर की गई है। फिल्म में कटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में सिद्धांत, कटरीना कैफ के अपोजिट काम करते हुए नजर आएंगे।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्टर और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की शूटिंग की बात करें तो कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर ने साल 2020 में ‘फोन भूत’ की शूटिंग शुरू कर दी थी। खबरों की माने तो फरहान इस फिल्म को 15 जुलाई 2022 को ही रिलीज करना चाहते हैं। इसके पीछे का कारण यह है कि वर्षों पहले ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’भी रिलीज हुई थी।