फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

This Week OTT Release: इस हफ्ते आ रही हैं ये धमाकेदार सीरीज और फिल्में, थ्रिल, सस्पेंस और कॉमेडी का मिलेगा डोज

Mon, 27 Jun 2022 06:31 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 27 Jun 2022 06:31 PM IST
सार

हर दिन बढ़ती जा रही ओटीटी की लोकप्रियता के चलते मेकर्स रोजाना लोगों के लिए कुछ ना कुछ नया रिलीज करते ही रहते हैं। हर नए हफ्ते की शुरुआत के साथ ही दर्शक बेसब्री से रिलीज होने वाली नई सीरीज और फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
OTT Release This Week: Samrat Prithviraj, Miya Biwi Aur Murder, Dear Vikram Upcoming Movies and Web Series On Voot, Zee5, Prime Video
OTT This Week - फोटो : सोशल मीडिया

हर दिन बढ़ती जा रही ओटीटी की लोकप्रियता के चलते मेकर्स रोजाना लोगों के लिए कुछ ना कुछ नया रिलीज करते ही रहते हैं। हर नए हफ्ते की शुरुआत के साथ ही दर्शक बेसब्री से रिलीज होने वाली नई सीरीज और फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म का क्रेज इस कदर लोगों पर चढ़ गया है कि अब लोग टीवी और सिनेमाघरों से ज्यादा ओटीटी पर अपना समय बिता रहे हैं। दर्शकों के बढ़ते इसी क्रेज को देखते हुए मेकर्स हर समय-समय पर ओटीटी पर सीरीज और फिल्में रिलीज करते रहते हैं। इस हफ्ते भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के लिए काफी कुछ नया आने वाला है, जिसमें लव और रोमांस के साथ-साथ एक्शन और सस्पेंस का तड़का लगाया जाएगा। तो आइए जानते हैं इस हफ्ते सीरीज होने वाली फिल्मों और सीरीज के बारे में-

OTT Release This Week: Samrat Prithviraj, Miya Biwi Aur Murder, Dear Vikram Upcoming Movies and Web Series On Voot, Zee5, Prime Video
डियर विक्रम  - फोटो : सोशल मीडिया

डियर विक्रम 
डियर विक्रम के एस नंदीश द्वारा निर्देशित और जैकब फिल्म्स बैनर द्वारा निर्मित एक राजनीतिक थ्रिलर फिल्म है। फिल्म के कलाकारों में सतीश निनासम, श्रद्धा श्रीनाथ, वशिष्ठ एन। सिम्हा, रक्षा सोमशेखर, और सोनू गौड़ा आदि शामिल हैं। फिल्म को शुरू में गोधरा नाम दिया गया था, लेकिन कुछ मुद्दों के कारण निर्माताओं ने शीर्षक बदल दिया। यह कन्नड़ फिल्म 30 जून को वूट सिलेक्ट पर रिलीज होगी। 

OTT Release This Week: Samrat Prithviraj, Miya Biwi Aur Murder, Dear Vikram Upcoming Movies and Web Series On Voot, Zee5, Prime Video
धाकड़ - फोटो : सोशल मीडिया

धाकड़

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत स्टारर फिल्म धाकड़ बॉलीवुड की एक एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन रजनीश घई ने किया है, जबकि  निर्माण सोहेल मकाई कर रहे हैं। फिल्म में एक्ट्रेस एक रॉ एजेंट की करिदार में नजर आ रही हैं। हालांकि, इस फिल्म को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद अब यह फिल्म एक जुलाई को जी5 पर स्ट्रीम की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
OTT Release This Week: Samrat Prithviraj, Miya Biwi Aur Murder, Dear Vikram Upcoming Movies and Web Series On Voot, Zee5, Prime Video
मियां बीवी और मर्डर - फोटो : सोशल मीडिया

मियां बीवी और मर्डर

ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर जल्द ही 'मियां बीवी और मर्डर' के साथ लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इस सीरीज में आपको सस्पेंस थ्रिलर के साथ कॉमेडी का तड़का भी मिलेगा। एमएक्स प्लेयर की इस सीरीज में राजीव खंडेलवाल लीड रोल में नजर आने वाले हैं। यह सीरीज एक जुलाई से स्ट्रीम की जा सकेगी। 

विज्ञापन
OTT Release This Week: Samrat Prithviraj, Miya Biwi Aur Murder, Dear Vikram Upcoming Movies and Web Series On Voot, Zee5, Prime Video
'सम्राट पृथ्वीराज' - फोटो : सोशल मीडिया

सम्राट पृथ्वीराज 

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज की बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं पाई। 200 करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म ने काफी कम कलेक्शन किया। ऐसे में अब फिल्म की थोड़ी बहुत बची साक को बचाने के लिए अब यह फिल्म एक जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed