{"_id":"5d4e8b468ebc3e6cc57846dd","slug":"phoolan-devi-birth-anniversary-when-seema-biswas-crying-after-bandit-queen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बैंडिट क्वीन' के एक सीन के बाद रात भर रोई थीं एक्ट्रेस, फिल्म देख मां-बाप का ये था रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बैंडिट क्वीन' के एक सीन के बाद रात भर रोई थीं एक्ट्रेस, फिल्म देख मां-बाप का ये था रिएक्शन
फिल्म बैंडिट क्वीन बॉलीवुड में समय से आगे की फिल्म मानी जाती है। फिल्म में एक्ट्रेस सीमा बिस्वास ने फूलन देवी का किरदार निभाया था। जब सीमा बिस्वास ने फूलन देवी का किरदार निभाया तो फिल्म के एक सीन के बाद वो रात भर रोती रही थीं। इसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था। 10 अगस्त 1963 को फूलन देवी का जन्म हुआ था। इस मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से प्रेरित फिल्म से जुड़े किस्सों के बारे में।
2 of 5
bandit queen
- फोटो : social media
सीमा बिस्वास को आज भी बैंडिट क्वीन के लिए याद किया जाता है हालांकि उनके लिए फिल्म में रोल करना उतना आसान नहीं था। बैंडिट क्वीन के निर्देशक शेखर कपूर को सीमा का अनप्रोफेशनल पोर्टफोलियो पसंद आया था। जिसके बाद उन्होंने सीमा को बैंडिट क्वीन के लिए चुना। 1994 में सीमा पहली बार फिल्म बैंडिट क्वीन से दुनिया के सामने आईं।
3 of 5
bandit queen
- फोटो : file photo
जब ये फिल्म मिली तो वो फूलन देवी के बारे में कुछ नहीं जानती थीं। वो किरदार को समझने के लिए फूलन देवी से मिलना चाहती थीं लेकिन फूलन जेल में थीं। सीमा असम में पली-बढ़ी थीं इसलिए उनकी हिंदी काफी कमजोर थी। वो दिन-रात लाइनों को समझने के लिए सैकड़ों बार रिहर्सल करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
seema biswas
- फोटो : social media
सीमा ने एक इंटरव्यू में अपने इस रोल के बारे में बहुत सी रोचक बातें साझा की थीं। सीमा के अनुसार, फिल्म में कई सारे न्यूड सीन थे। इसके चलते बहुत विवाद हुआ था। विवादों के कारण उन्हें रात-रात भर रोना पड़ा था। इस सीन को शूट करते समय डायरेक्टर और कैमरामैन के अलावा सभी का अंदर आना मना था। फिल्म की रिलीज से पहले काफी बवाल मचा था इसलिए सीमा ने शेखर कपूर से कहा था कि फिल्म से न्यूड सीन को हटा दिया जाए।
विज्ञापन
5 of 5
bandit queen
- फोटो : social media
इस पर शेखर कपूर ने कहा था कि फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में लोगों की असंवेदनशीलता को दिखाने के लिए इस सीन को रखना जरूरी है। खबर ये भी थी कि खुद फूलन देवी ने भी इस फिल्म का विरोध किया था। हालांकि बाद में कोर्ट की स्वीकृति के बाद फिल्म रिलीज हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।