मनोरंजन जगत एक ऐसी जगह है, जहां हर रोज कुछ नया देखने को मिलता है। कोई सितारा अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटा रहता है, तो कोई छुट्टियां मना रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से सितारे फैंस के साथ अपनी जिंदगी के जुडे हर अपडेट को साझा करते रहते हैं। यह एक ऐसा माध्यम, जिसकी वजह से फैंस को भी अपनs पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी मिलती रहती है। आज भी कई सितारों ने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। तो चलिए आपको 10 तस्वीरों के जरिए बताते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट...
Photos of the Day: डीप नेक गाउन में मलाइका की कातिल अदाएं और शहनाज का बोल्ड अवतार, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
शहनाज गिल
शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में शहनाज गिल रेड कलर की बैकलेस थाई स्लिट आउटफिट में नजर आईं। खुले बाल और लाइट मेकअप में शहनाज का लुक फैंस को काफी पसंद आया। शहनाज के इस लुक सिजलिंग लुक को देख फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
सारा अली खान
अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों लंदन में छुट्टियां मना रही हैं और अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। सारा ने हाल ही में पटौदी परिवार के साथ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने पिता सैफ अली खान, भाई इब्राहिम अली खान और जेह के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीरों में सभी की बॉन्डिंग कमाल की लग रही है।
मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा अपने लुक्स और पर्सनल लाइफ के चलते अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी कुछ हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। गोल्डन कलर के ट्रांसपेरेंट डीप नेक गाउन में मलाइका का अंदाज बेहद बोल्ड है। मलाइका की कातिल अदाएं देख फैंस भी उनके दीवाने हो रहे हैं।
उर्वशी रौतेला
उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और रोजाना ही अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी कुछ वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वह गोल्डन कलर की ड्रेस और दो पोनी बनकार कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। उर्वशी का यह अंदाज फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है।