मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ नया होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर अपडेट को जानना चाहते हैं। सोशल मीडिया ने फिल्मी सितारों और प्रशंसकों के बीच की दूरी को कम करने का काम बखूबी किया है। सेलेब्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से हर दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ साझा करते नजर आते हैं। आज भी कई सितारों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं। तो चलिए 10 तस्वीरों के जरिए आपको आज का सेलिब्रिटी अपडेट बताते हैं...
Photos Of The Day: ब्लू ड्रेस में सोनम कपूर ने ढाया कहर और डेजी शाह का एथनिक लुक, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
अभिनेत्री सोनम कपूर अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। सोनम सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश फोटोज शेयर करती नजर आती हैं। आज एक्ट्रेस ने ब्लू कलर के आउटफिट में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में सोनम का लुक बेहद शानदार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस का यह लुक फिल्मकार करण जौहर के रेस्टोरेंट पार्टी के दौरान का है।
अभिनेत्री डेजी शाह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। यूं तो अक्सर डेजी अपने बोल्ड और हॉट लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। मगर आज वह अपने एथनिक लुक से फैंस की धड़कनें बढ़ाती नजर आ रही हैं। डेजी ने पिंक और येलो कलर के लहंगे में कुछ फोटोज शेयर किए हैं, जिनमें वह बेहद प्यारी लग रही हैं।
अभिनेत्री शहनाज गिल इन दिनों अपने शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' को लेकर चर्चा में हैं। इस शो के पहले एपिसोड में राजकुमार राव मेहमान बनकर आए। अब शहनाज शो के नए एपिसोड में आयुष्मान खुराना से चर्चा करती दिखेंगी। हाल ही में शहनाज ने आयुष्मान के साथ कुछ फोटोज शेयर किए हैं।
एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। शनाया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर स्टाइलिश तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। आज शनाया ने व्हाइट गाउन में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका लुक जबरदस्त लग रहा है।
