जेपी दत्ता की फिल्म 'पलटन' का मच अवेटेड ट्रेलर आज मुंबई में लॉन्च हुआ। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फिल्म की स्टार कास्ट अर्जुन रामपाल, सोनू सूद, सिद्धांत कपूर, गुरमीत चौधरी, हर्षवर्धन राणे, लव सिन्हा, सोनल चौहान, दीपिका कक्कड़, मोनिका गिल और फिल्म के निर्देशक जे पी दत्ता मौजूद थे।
इस वजह से मजबूर होकर बनाई गई 'पलटन', अभिषेक का नाम सुनकर भड़के जेपी दत्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेपी दत्ता ने बताया कि किस तरह 'बॉर्डर' के बनाने के बाद वह चाहते थे कि वह कभी वार फिल्म नहीं बनाएंगे, लेकिन 1999 भारत और पाकिस्तान कारगिल वार हुई, तब उन्होंने एल ओ सी कारगिल बनायी और फिर उन्होने एक वादा किया कि इंडिया की अपनी एक ट्रिलॉजी वार फिल्म के रूप में वह 'पलटन' बनाएगे।
फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो इसकी शुरुआत में साल 1962 के कुछ पुराने सीन्स का इस्तेमाल किया गया है। इसके बाद ट्रेलर में 1967 का समय दिखाया गया है। इसमें चीनी सैनिक भारतीय सैनिकों को धमकी देते हुए कह रहे हैं कि 'सिक्किम चीन का है इसलिए तुम लोग इसे छोड़ दो वरना 1962 वाला हाल करेंगे'।