फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वरा भास्कर पर अवमानना की कार्रवाई की तैयारी, अयोध्या के फैसले पर की थी टिप्पणी

Tue, 18 Aug 2020 02:09 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 18 Aug 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Plea before AG seeks consent for initiating contempt action against Swara Bhaskar on Ayodhya verdict
स्वरा भास्कर - फोटो : Social Media

अपने बयानों की वजह से विवादों में रहने वालीं अभिनेत्री स्वरा भास्कर के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू करने से पहले अटॉर्नी जनरल के. के. वेणुगोपाल की सहमति मांगी गई है। अयोध्या में रामजन्मभूमि- बाबरी मस्जिद विवाद मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले के खिलाफ स्वरा ने कथित तौर पर अपमानजनक और निंदनीय बयान दिए थे।

Plea before AG seeks consent for initiating contempt action against Swara Bhaskar on Ayodhya verdict
स्वरा भास्कर

उच्चतम न्यायालय में लगाई गई याचिका में ये आरोप लगाया गया है कि स्वरा भास्कर ने ये बयान एक फरवरी 2020 को एक पैनल में चर्चा के दौरान दिया था। ये चर्चा ‘मुंबई कलेक्टिव’ की तरफ से आयोजित की गई थी। याचिका में दावा किया गया है कि यह बयान स्वभाव से अपमानजनक और निंदनीय है और इसका उद्देश्य अदालत को बदनाम करना है। ये संक्षिप्त प्रशंसा पाने के लिए प्रचार का एक सस्ता स्टंट है।

Plea before AG seeks consent for initiating contempt action against Swara Bhaskar on Ayodhya verdict
स्वरा भास्कर (फाईल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

क्या था बयान
याचिका के मुताबिक, स्वरा भास्कर ने कहा था, 'अब हम ऐसी स्थिति में हैं जहां हमारी अदालतें सुनिश्चित नहीं हैं कि वे संविधान में विश्वास करती हैं या नहीं। हम एक देश में रह रहे हैं जहां हमारे देश के सर्वोच्च न्यायालय ने एक फैसले में कहा कि बाबरी मस्जिद का विध्वंस गैरकानूनी था और फिर उसी फैसले ने उन्हीं लोगों को पुरस्कृत किया जिन्होंने मस्जिद को गिराया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Plea before AG seeks consent for initiating contempt action against Swara Bhaskar on Ayodhya verdict
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : social media

क्या कहता है कानून
अदालत की अवमानना कानून, 1971 की धारा 15 के तहत किसी व्यक्ति के खिलाफ अवमानना कार्रवाई शुरू करने के लिए या तो अटॉर्नी जनरल या सॉलिसिटर जनरल की सहमति जरूरी होती है।

विज्ञापन
Plea before AG seeks consent for initiating contempt action against Swara Bhaskar on Ayodhya verdict
रिया चक्रवर्ती, स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया

रिया चक्रवर्ती का समर्थन करना पड़ा भारी
सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी केस में आरोपी रिया चक्रवर्ती का स्वरा भास्कर ने समर्थन किया था। उन्होंने कहा था, रिया एक अजीबो-गरीब और खतरनाक मीडिया ट्रायल का शिकार हो रही हैं, जिसकी अगुवाई एक भीड़तंत्र से हो रही है। उम्मीद करती हूं कि सम्माननीय सुप्रीम कोर्ट इस पर ध्यान देगी और फर्जी न्यूज फैलाने वालों और साजिशों की कहानियां बनाने वालों पर रोक लगेगी। कानून को तय करने दीजिए'। स्वरा के इस बयान के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।

Gulzar Birthday: गुलजार ने महकाया बॉलीवुड में 'इश्क का गुलशन', कभी किया करते थे गैराज में काम
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed