{"_id":"5e7a7ae78ebc3e774b5e25fb","slug":"pm-modi-announced-21-days-lockdown-swara-bhaskar-misses-delhi-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के बाद मुंबई में फंसीं स्वरा भास्कर को आई परिवार की याद, बोलीं- मुझे घर जाना है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लॉकडाउन के बाद मुंबई में फंसीं स्वरा भास्कर को आई परिवार की याद, बोलीं- मुझे घर जाना है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Wed, 25 Mar 2020 02:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
swara bhaskar
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को रोकने के लिए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 हफ्ते तक पूरे देश में लॉकडाउन का आदेश दे दिया। 21 दिनों तक चलने वाला ये लॉकडाउन एक तरह का कर्फ्यू ही है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि इस लॉकडाउन जनता कर्फ्यू से भी ज्यादा सख्त होगी। उन्होंने कहा इस वक्त जो जहां है वहीं रुक जाए। पीएम मोदी की ये बात सुनकर अब अभिनेत्री स्वरा भास्कर को घर की याद आने लगी है।
2 of 4
Tweets
- फोटो : Social Media
मंगलवार को पीएम मोदी के संबोधन के बाद स्वरा ने ट्वीट किया कि वो अपने घर जाना चाहती हैं। उन्होंने लिखा कि वो मुंबई में अकेली रहती हैं और अपने परिवार को याद कर रहे हैं। इसलिए वो दिल्ली में अपने परिवार के पास जाना चाहती हैं।
3 of 4
Swara Bhaskar, Omar Abdullah
- फोटो : amar ujala
स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अक्सर उनकी पोस्ट को लेकर बबाल हो जाता है। कई बार इस वजह से उन्हें ट्रोल भी होना पड़ता है। हाल ही स्वरा ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जो बीते साल 5 अगस्त से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से नजरबंद थे, को लेकर एक बयान दिया था। इसके बाद लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
swara bhaskar
- फोटो : amar ujala
दरअसल उमर अब्दुल्ला ने रिहा होने के बाद अपनी एक तस्वीर को ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने अपने 232 दिनों के रिहा होने के बारे में प्रतिक्रिया दी। स्वरा भास्कर ने उमर अब्दुल्ला के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'यह व्यक्ति कश्मीर में भारत सरकार की स्थिति का महत्वपूर्ण पैरोकार था जो 232 दिनों तक अपने ही घर में नजरबंद था।' स्वरा भास्कर का ये ट्वीट कई सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया और उन्होंने अभिनेत्री को ट्रोल कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।