एक्टर विवेक ओबेरॉय लंबे समय बाद पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक से वापसी कर रहे हैं। फिल्म 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले मेकर्स ने बताया था कि फिल्म 12 अप्रैल को आएगी। बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल को होनी है। फिल्म की नई रिलीज डेट के ऐलान के साथ ही नया पोस्टर भी सामने आया है। जिस पर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया।
पीएम मोदी की बायोपिक की रिलीज डेट बढ़ी आगे, यूजर्स बोले- 'फिल्म है या फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक यूजर ने विवेक ओबेरॉय के पोस्टर पर कमेंट किया कि 'फिल्म है या स्कूल फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन।'
Is it Movie or a school fancy dress competition on Independence day or Republic day
एक अन्य ने लिखा कि 'रिलीज डेट आगे ही बढ़ती जा रही है, कहीं ऐसा ना हो होली पर ही रिलीज कर दें।'
Ye movie ban raha...ya music album???
Release date aage hi aate ja Rahi...Aisa na ho ki Holi pe release kar de
एक यूजर ने लिखा कि 'चुनाव के लिए ऐसा किया जा रहा है। बीजेपी को पता है कि वोट नहीं मिलने वाले हैं तो एक हफ्ते पहले ही रिलीज कर दी फिल्म।'
This is purely an election stunt. BJP ko pta hai voting aane wali hai to ek week pehle hi releze kardi film....but they dont know we are indians not fool.....Super flop movie...
वहीं एक अन्य ने लिखा कि 'मैं तो कह रहा हूं कि इसे अभी ही रिलीज कर दो।'
Are Mai bol RHA hu abhi hi release kr do yr🤣