{"_id":"5ce78b0fbdec2207334c4466","slug":"pm-narendra-modi-box-office-collection-fox-star-removed-india-s-most-wanted-from-the-morning-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम नरेंद्र मोदी का बॉक्स ऑफिस पर भी दबदबा, फॉक्स स्टार ने सुबह के शोज से हटाई इंडियाज मोस्ट वांटेड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पीएम नरेंद्र मोदी का बॉक्स ऑफिस पर भी दबदबा, फॉक्स स्टार ने सुबह के शोज से हटाई इंडियाज मोस्ट वांटेड
Fri, 24 May 2019 11:47 AM IST
अनिल पांडेय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनिल पांडेय
Updated Fri, 24 May 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में शानदार नतीजे हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी पर बनी फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी ने सिनेमाघरों में भी बढ़त बना ली है। फिल्म को लेकर मिल रहे जबर्दस्त रेस्पॉन्स के चलते इसके साथ रिलीज हो रही दूसरी हिंदी फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड को सुबह के शोज से हटा लिया गया है। अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे के पहले हफ्ते में अच्छा प्रदर्शन करने और हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एंडगेम के अब भी सिनेमाघरों में मौजूद रहने के चलते भी नई रिलीज हो रही फिल्मों को वांछित संख्या में स्क्रीन्स नहीं मिल पा रहे हैं।
India's Most Wanted
- फोटो : amar ujala mumbai
कलंक और स्टूडेंट ऑफ द ईय़र 2 जैसी फिल्में रिलीज कर अपना काफी नुकसान कर चुकी कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने अर्जुन कपूर की नई फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड इसके निर्देशक राजकुमार गुप्ता के साथ को प्रोडक्शन में बनाई है। फॉक्स स्टार के साथ राजकुमार की कंपनी रापचिक फिल्म्स इसमें पार्टनर है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक देश की अग्रणी डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी होने के बावजूद फॉक्स स्टार को इंडियाज मोस्ट वांटेड के लिए स्क्रीन्स मिलने में दिक्कतें हुई हैं।
arjun kapoor
- फोटो : social media
फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड की मार्केटिंग और प्रचार में भी वैसी फुर्ती नहीं दिखाई जैसी उसने कलंक और स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में दिखाई थी। फिल्म की प्रचार सामग्री न मुंबई में इन दोनों फिल्मों जैसी दिख रही है और न ही फिल्म के कलाकारों का इंडिया टूर ही उस स्तर पर हुआ। अब शुक्रवार को फिल्म की रिलीज के दिन तमाम दर्शक इसकी ऑनलाइन बुकिंग करने बैठे तो पता चला कि फिल्म के सुबह के शोज ही नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
pm modi
- फोटो : Twitter
ये भी पता चला है कि खुद इंडियाज मोस्ट वांटेड के मेकर्स ने अपन फिल्म सुबह के शोज में न रखने का आग्रह मल्टीप्लेक्स संचालकों से किया है ताकि पीएम नरेंद्र मोदी से सीधी टक्कर में बचा जा सके। पीएम नरेंद्र मोदी और इंडियाज मोस्ट वांटेड दोनों को स्क्रीन्स मिलने में दिक्कतें हुई हैं और इसकी वजह अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे और एवेंजर्स सीरीज की फिल्म एवेंजर्स एंडगेम का बॉक्स ऑफिस पर लगातार बेहतर प्रदर्शन माना जा रहा है।
विज्ञापन
PM Modi biopic poster
- फोटो : file photo
फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी और इंडियाज मोस्ट वांटेड दोनों को पूरे देश में हजार-हजार स्क्रीन्स के तहत मिले हैं। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी से टक्कर बचाने के लिए इंडियाज मोस्ट वांटेड दिखा रहे थिएटर्स ने इसे दोपहर बाद के शोज में ही रखने का फैसला किया है।