बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पनाग पिछले कुछ वक्त से सुर्खियों में हैं। पहले जहां वो अपने एक थ्रोबैक फोटो को लेकर सुर्खियों में थीं तो वहीं अब उनके बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी रीट्वीट किया है।
इस बॉलीवुड अभिनेत्री के बेटे का वीडियो हुआ वायरल, पीएम मोदी ने किया ऐसे रिएक्ट
दरअसल गुल पनाग ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया। वीडियो में गुल पनाग के साथ उनका बेटा निहाल नजर आ रहा है। इसके साथ ही वीडियो में दिख रहा है कि निहाल एक मैगजीन कवर पेज पर पीएम मोदी की फोटो देखते है और उन्हें पहचान लेते हैं।
इस वीडियो के कैप्शन में गुल पनाग ने लिखा- 'तो अब निहाल मैगजीन और न्यूजपेपर्स में पीएम नरेंद्र मोदी को पहचानने लगा है। ज्यादातर सुबह वह खुशी से मुझे उनकी तरफ इशारा करते बताता है। मैंने बड़ी मुश्किल से कैमरे के सामने उससे ऐसा करवाया।' इसके साथ ही गुल ने पीएम मोदी को भी वीडियो में टैग किया।
So Nihal now promptly identifies @narendramodi in magazines & newspapers. Gleefully pointing him out me - often first thing in the morning. I managed to make him do it 'for the camera'. @Openthemag pic.twitter.com/lQCLWqQOeZ
वीडियो अपलोड होने के कुछ देर बार ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। ऐसे में पीएम मोदी ने भी वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा- 'बेहद प्यारा! निहाल को मेरा आशीर्वाद। वह भविष्य में जो भी करे उसके लिए शुभकामनाएं। मुझे पूरा विश्वास है कि उसे आपके रूप में एक अच्छा गुरु और गाइड मिलेगा।'
Extremely adorable!
Do convey my blessings to young Nihal. Wishing him the very best, in whatever he seeks to do. I am also sure he will find an amazing mentor and guide in you, @GulPanag. https://t.co/CQN5hMPg7Z
बात गुल पनाग के करियर की करें तो हाल ही में वो वेब सीरीज द फैमिली मैन में नजर आई थीं। इसके साथ ही उनकी अगली फिल्म बायपास रोड है। बता दें कि गुल पनाग फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर फिटनेस से जुड़े फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
पढ़ें: आलिया भट्ट से करीना कपूर तक, देखें बुढ़ापे में कैसी दिखेंगी ये पांच अभिनेत्रियां
