फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिलीज पर रोक के बाद अब पीएम मोदी की बायोपिक का ट्रेलर भी यूटयूब से डिलीट

Wed, 17 Apr 2019 01:12 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 17 Apr 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi trailer Missing on youtube
PM Modi biopic poster - फोटो : file photo
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' का ट्रेलर यूट्यूब से हटा दिया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मेकर्स ने इसे हटा लिया है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को चुनाव आयोग को निर्देश दिया था कि पहले वो फिल्म को देखकर बताएं कि इसपर रोक लगानी चाहिए या नहीं।
PM Narendra Modi trailer Missing on youtube
PM Modi biopic poster - फोटो : amar ujala
कोर्ट ने 22 अप्रैल तक चुनाव आयोग से मामले में सीलबंद लिफाफे में अपना विचार देने को कहा है। बता दें चुनाव आयोग द्वारा फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के फैसले के खिलाफ फिल्म के निर्माताओं ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
PM Narendra Modi trailer Missing on youtube
Vivek Oberoi - फोटो : twitter

चुनाव आयोग की टीम आज इस फिल्म को देखेगी। फिल्म देखने के बाद आयोग इसकी रिलीज पर फैसला देगा। बता दें कि फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' को 11 अप्रैल को रिलीज किया जाना था। लेकिन फिल्म को आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए इसे चुनाव बाद रिलीज करने की बात कही गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi trailer Missing on youtube
Vivek Oberoi - फोटो : twitter

देश में 11 अप्रैल से लेकर 19 मई तक सात चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। पहले चरण का मतदान खत्म हो चुका है। ऐसे में विपक्षी दलों का मानना है कि फिल्म को ऐसे समय में रिलीज करना आचार संहिता का उल्लंघन है। बता दें कि फिल्म में विवेक ओबेरॉय प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन
PM Narendra Modi trailer Missing on youtube
Vivek Oberoi
बता दें, फिल्म को लेकर शुरुआत से विवाद बना हुआ है। राजनीतिक पार्टियां भी चुनावी माहौल में फिल्म की रिलीज का विरोध कर रही हैं। पीएम मोदी की बोयापिक को ओमंग कुमार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को रिलीज से पहले प्रधामंत्री मोदी को दिखाया गया था। पीएम की टीम ने फिल्म को मंजूरी दे दी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed