फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस खास वजह से प्रधानमंत्री मोदी ने अनुपम खेर को लिखी चिट्ठी, अभिनेता ने कहा- ये मेरे दिल को छू गया

Sat, 27 Feb 2021 02:26 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 27 Feb 2021 02:26 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi writes letter to Anupam Kher after reading his book your best day is today actor thanked him this way
अनुपम खेर, नरेंद्र मोदी - फोटो : Instagram

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर को एक खास पत्र दिया है। पीएम मोदी से पत्र पाकर अनुपम खेर बेहद सम्मानित और खुश महसूस कर रहे है। उन्हें ये पत्र उनकी नवीनत पुस्तक 'योर बेस्ट डे इज टूडे' के सिलसिले में प्राप्त हुआ है। अनुपम खेर पीएम मोदी द्वारा मिले इस सम्मान से खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर पीएम मोदी के लिए खास शब्द कहे हैं।

PM Narendra Modi writes letter to Anupam Kher after reading his book your best day is today actor thanked him this way
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी! मेरी पुस्तक योर बेस्ट डे इज टूडे के लिए खूबसूरत और गर्मजोशी भरा पत्र देने के लिए आपका बहुत धन्यवाद। मैं बहुत गौरवान्वित और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। आप एक प्रेरणादायक नेता हैं। आशा है कि आप सालों तक इसी तरह हमारा नेतृत्व करते रहेंगे। मेरी मां ने आपके लिए आशीर्वाद भेजा है। आपका पत्र मेरे लिए एक खजाना है।

 

PM Narendra Modi writes letter to Anupam Kher after reading his book your best day is today actor thanked him this way
Anupam Kher With PM Modi - फोटो : twitter

अनुपम खेर ने प्रधानमंत्री द्वारा हस्ताक्षरित पत्र भी फैंस के साथ साझा किया है। उनकी लिखी किताब पढ़ने के बाद ये पत्र पीएम ने उन्हें भेजा था। पत्र में लिखा है, 'अनुपम खेर जी मुझे आपकी पुस्तक 'योर बेस्ट डे इज टुडे' प्राप्त करने में खुशी हुई है। ये एक सामयिक पुस्तक है जो पिछले वर्ष के हालिया घटनाक्रमों को देखते हुए लिखी गई है'। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi writes letter to Anupam Kher after reading his book your best day is today actor thanked him this way
मां दुलारी के साथ अनुपम खेर और पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

पीएम ने लिखा, 'किताब की शुरुआत में ही आपने बताया है कि दिया गया टाइटल असल में आपकी मां की वो सीख है जो आपको बचपन में मिली है। आपकी मां दुलारी की सकारात्मकता ही है जो आज भी आप सफलता की बुलंदियों को छू रहे हैं। मुझे लगता है कि उसी ताकत की वजह से आप और आपका पूरा परिवार मुश्किल घड़ी में टूटा नहीं और मजबूती से खड़ा रहा'।

विज्ञापन
PM Narendra Modi writes letter to Anupam Kher after reading his book your best day is today actor thanked him this way
अभिनेता अनुपम खेर - फोटो : twitter

आगे उन्होंने लिखा, 'कोरोना महामारी के दौरान आपके विचारों और अनुभवों के इस संकलन के लिए हार्दिक बधाई। मैं आपकी पुस्तक की सफलता की कामना करता हूं। आशा करता हूं कि पाठकों को इसे पढ़ने में आनंद आएगा। कृपया अपनी मां श्रीमती दुलारी जो को मेरा नमस्कार और सम्मान दें। खेर परिवार के सभी सदस्यों के अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए शुभकामनाएं'। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed