फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्दन काटने जैसी धमकी के बाद, दीपिका पादुकोण के बेंगलुरु वाले घर के बाहर भी पुलिस बल तैनात

Tue, 21 Nov 2017 04:10 PM IST
टीम डिजिटल/ नोएडा
टीम डिजिटल/ नोएडा Updated Tue, 21 Nov 2017 04:10 PM IST
विज्ञापन
Police protection for Deepika Padukones parents after Padmavati controversy
चौतरफा विरोध और राजनीतिक दबाव के बीच आखिरकार 'पद्मावती' की रिलीजिंग डेट अनिश्चित काल के लिए टाल दी गई है। मगर राजपूत संगठनों से मिल रही लगातार धमकियों को देखते हुए फिल्म की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के मुंबई स्थित घर के बाद अब उनके बेंगलुरु वाले घर पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

 

 
Police protection for Deepika Padukones parents after Padmavati controversy
बेंगलुरु पुलिस ने फिल्म को लेकर विवाद बढ़ता देख दीपिका के घर पर सुरक्षा मुहैया कराई है। उनके घर के बाहर 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी। इस संबंध में सूबे के गृहमंत्री रामालिंगा रेड्डी ने ट्वीट भी किया है। जेसी नगर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर गिरीश नाइक के मुताबिक, 'जेसी नगर (उत्तरी उपनगर) में दीपिका के माता-पिता के घर के बाहर दो पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।'
 
Police protection for Deepika Padukones parents after Padmavati controversy
मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली दीपिका भले ही मुंबई में रहती हो, लेकिन उनके माता-पिता बेंगलुरु में ही रहते हैं। उनके पिता दिग्गज बैंडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण, मां उज्जवला, छोटी बहन अनीशा और दादी अहिल्या यहां रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Police protection for Deepika Padukones parents after Padmavati controversy
- फोटो : ani
हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता कुंवर सूरजपाल सिंह अम्मू ने फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का 'सिर काटने' वाले को 10 करोड़ रुपए इनाम देने का ऐलान किया है। अम्मू ने कहा, 'हम कानून को अपने हाथों में नहीं लेना चाहते हैं, लेकिन हम राज पूत राजाओं और रानियों की छवि धूमिल करने वाले किसी शख्स को माफ नहीं करेंगे।'
विज्ञापन
Police protection for Deepika Padukones parents after Padmavati controversy
'पद्मावती' 1 दिसंबर 2017 को रिलीज होनी थी, लेकिन इसकी रिलीज डेट टल दी गई है। इसमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर अहम भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में तीनों एक्टर्स भी विरोधियों के निशाने पर हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed