फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PS 1 Controversy: क्या था राज राजा का धर्म? इतिहासकार ने बताया सच, बोले- हिंदू शब्द चोलों के अभिलेखों में नहीं

Sat, 08 Oct 2022 09:06 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 08 Oct 2022 09:06 AM IST
विज्ञापन
ponniyin selvan 1 controversy researcher Jayakumar said Raja Raja was Hindu King after Vetrimaaran statement
पीएस 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मणिरत्नम की निर्देशन में बनी फिल्म 'पोन्नियन सेल्वम' (पीएस 1) इन दिनों सुर्खियों में है। इस फिल्म में चोल सम्राट राज राजा की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाया गया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। लेकिन यह फिल्म विवाद का हिस्सा भी बन गई है। बीते दिनों ही, तमिल सिनेमा के फिल्ममेकर वेत्रिमारन ने अपने बयान में दावा किया था कि राज राजा हिंदू नहीं थे और चोल शासन के दौरान हिंदू धर्म का नाम नहीं था। उनके इस बयान पर जमकर बवाल हो रहा है। वहीं, इस विवाद पर इतिहासकार एस जयकुमार ने अपना बयान दिया है, जो 'पीएस 1' की शूटिंग के दौरान मणिरत्नम के सलाहकार भी रहे थे। 




 

ponniyin selvan 1 controversy researcher Jayakumar said Raja Raja was Hindu King after Vetrimaaran statement
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

जयकुमार का कहना है कि हिंदू शब्द चोलों के अभिलेखों में नहीं है। लेकिन राज राजा एक शैव और हिंदू राजा थे। आज जिस हिंदूवाद की बात होती है, वह कई शताब्दियों से मौजूद है। जो भी लोग शिव की पूजा करते हैं उन्हें शैव और जो लोग विष्णु की पूजा करते हैं उन्हें वैष्णव कहा जाता है। जयकुमार के मुताबिक, राज राजा एक कट्टर शैव थे। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि उन्होंने सिर्फ शिव के मंदिर बनवाए। उन्होंने अपने समय पर भगवान विष्णु के मंदिरों को भी बनवाया है। उनके वंशज की कुलदेवी तंजावुर में निशुंभसुदिनी थीं। वह लोग दुर्गा, शक्ति और काली के साथ-साथ मुरुकन और गणेश की पूजा करते थे।

यह भी पढ़ें:- Box Office Report: मणिरत्नम ने गाड़े झंडे, चिरंजीवी को लगा झटका, ऐसा रहा रश्मिका की डेब्यू फिल्म का कलेक्शन

ponniyin selvan 1 controversy researcher Jayakumar said Raja Raja was Hindu King after Vetrimaaran statement
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे उन्होंने बृहदिश्वर मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भगवान गणेश को एक दिन में 150 केले चढ़ाए जाते थे। यह सब कुछ हिंदुत्व का निर्माण करता है। लेकिन यह भी सच है कि चोल शासन के दौरान हिंदू शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया। राज राजा चोल एक हिंदू शासक थे, इस बारे में कोई सवाल ही नहीं है। वह शैव संप्रदाय से ताल्लुक रखते थे। अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने आगे कहा कि तमिलनाडु में शासन करने वाले चोलों और अन्य राजवंशों के समय के कुछ तांबे की प्लेट्स और शिलालेख मिले हैं, जिसके मुताबिक, यह सभी खुद को शिव और विष्णु दोनों का भक्त बताते हैं। इतना ही नहीं, वह जैनवाद और बुद्धवाद के भी अनुयायी थे। हालांकि उन्हें बड़े पैमाने पर पहचान शिव और विष्णु भक्त के तौर पर मिली। 

यह भी पढ़ें:- Gumnaam Sitare: पहली ही फिल्म से लोगों के दिलों पर छा गई थी यह हीरोइन, फिर पति के लिए छोड़ दी इंडस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ponniyin selvan 1 controversy researcher Jayakumar said Raja Raja was Hindu King after Vetrimaaran statement
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

राज राजा को हिंदू न कहने के विवाद पर कई नेताओं और कलाकारों का बयान आया है। कुछ लोगों ने वेत्रिमारन के बयान पर समर्थन जातते हुए कहा है कि राज राजा हिंदू नहीं थे। वहीं, बीजेपी की तरफ से इस बात पर सवाल हुए गए हैं। इन सभी बयानों के बीच जयकुमार ने कहा है तमिल शैव के भजन में 'वेद नेरी' का वर्णन है। इसे आसानी से उन दिनों हिंदू धर्म के लिए सही शब्द कहा जा सकता है क्योंकि हिंदू धर्म का मूल काफी हद तक वैदिक साहित्य से लिया गया है।


यह भी पढ़ें:- Gauri Khan: कमाई में बॉलीवुड हीरोइनों से आगे हैं शाहरुख खान की पत्नी गौरी, कुल संपत्ति देख चकरा जाएगा सिर

विज्ञापन
ponniyin selvan 1 controversy researcher Jayakumar said Raja Raja was Hindu King after Vetrimaaran statement
पीएस 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपनी बात को खत्म करते हुए जयकुमार ने कहा कि चोलों ने भगवान राम के वंशज होने का दावा किया जाता है, जो सूर्य वंश के थे। इसी तरह हर वंशज दैवीय उत्पत्ति का दावा करता है। पांड्या कहते हैं कि वे चंद्रमा के वंशज हैं। पल्लव का मानना है कि वे भगवान विष्णु थे।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed