फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PS 1 Box Office: 'पीएस-1' ने गाड़े झंडे, रजनीकांत की फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड, दुनियाभर में कर डाली इतनी कमाई

Mon, 10 Oct 2022 10:48 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 10 Oct 2022 10:48 AM IST
विज्ञापन
Ponniyin Selvan 1 WorldWide box office collection surpasses Rajinikanth 2.0 become highest grossing Tamil Film
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेल्वन 1' दुनिया भर में सफलता के झंडे गाड़ रही है। ऐश्वर्या राय की फिल्म न केवल भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बल्कि यूएस बॉक्स ऑफिस पर भी धुआंधार कमाई कर रही है। एक तरफ, फिल्म ने दस दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 216.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, दूसरी तरफ, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म जल्द ही 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली है। दुनिया भर में फिल्म का जादू इस कदर चला कि मणिरत्नम की फिल्म ने रजनीकांत की '2.0' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

Ponniyin Selvan 1 WorldWide box office collection surpasses Rajinikanth 2.0 become highest grossing Tamil Film
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

यूएस बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा रिकॉर्ड
पोन्नियिन सेल्वन-1 यूएस बॉक्स ऑफिस पर ताबड़ताेड़ कमाई कर रही है। साल 2022 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इस फिल्म ने रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म '2.0' को पछाड़ दिया है। बता दें कि रजनीकांत और अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ने अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम किया था है। अब मणिरत्नम की फिल्म ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। फिल्म ने यूएस बॉक्स ऑफिस पर 5,564,305 डॉलर का कलेक्शन किया है।

Ponniyin Selvan 1 WorldWide box office collection surpasses Rajinikanth 2.0 become highest grossing Tamil Film
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

दसवें दिन हुई इतनी कमाई
भारतीय बॉक्स ऑफिस की बात करें तो बीते दिनों सुस्त पड़ चुकी इस फिल्म ने अपने दूसरे वीकेंड पर एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को जहां फिल्म ने बीते दिनों के मुकाबले बढ़ोतरी करते हुए शानदार कमाई की थी। तो वहीं रविवार को भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है। सामने आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने छुट्टी का भरपूर फायदा उठाते हुए अपने दूसरे रविवार को देशभर में करीब 16 करोड़ की कमाई कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ponniyin Selvan 1 WorldWide box office collection surpasses Rajinikanth 2.0 become highest grossing Tamil Film
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

कब आएगी पीएस-2?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'पोन्नियिन सेल्वन 1' की शूटिंग के दौरान ही 'पोन्नियिन सेल्वन 2' की शूटिंग को भी पूरा कर लिया गया था। ऐसे में मेकर्स 'पीएस 2' को भी जल्द रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। वहीं, माना जा रहा है कि 'पीएस 2' अगले साल गर्मियों में रिलीज हो सकती है, जिसके तारीख आने वाले कुछ हफ्तों में मेकर्स की ओर से तय कर दी जाएगी। फिलहाल निर्माता 'पीएस-2' के पोस्ट-प्रोडक्शन शेड्यूल का मूल्यांकन कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed