सब्सक्राइब करें

Ponniyin Selvan I: मणिरत्नम की ‘पीएस 1’ से सामने आया शोभिता धूलिपाला का फर्स्ट लुक, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 04 Sep 2022 06:49 PM IST
विज्ञापन
Ponniyin Selvan I Sobhita Dhulipala shares her first look as Vanathi from Mani Ratnam film
पीएस 1 में शोभिता धूलिपाला - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 1' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। लाइका प्रोडक्शंस और मद्रास टॉकीज द्वारा निर्मित इस मेगा बजट फिल्म को दो भागों में बनाया जा रहा है, जिसका पहला भाग 'पीएस 1' 30 सितंबर को रिलीज होगा। हाल ही में फिल्म से वानती के किरदार में अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला का फर्स्ट लुक रिवील किया गया है, जिसमें वह ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही हैं।

Trending Videos
Ponniyin Selvan I Sobhita Dhulipala shares her first look as Vanathi from Mani Ratnam film
पीएस 1 में शोभिता धूलिपाला - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, शोभिता धूलिपाला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से अपने फर्स्ट लुक को शेयर किया है। इस मोशन पोस्टर में शोभिता वानती के किरदार में एकदम रॉयल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'तेज-तर्रार, विनम्र और आंख से मिलने वाली चीजों से कहीं ज्यादा। वानती के रूप में शोभिता। 30 सितंबर को सिनेमाघरों में तमिल, तेलुगू, मलयालम, हिंदी और कन्नड़ में।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sobhita Dhulipala (@sobhitad)

विज्ञापन
विज्ञापन
Ponniyin Selvan I Sobhita Dhulipala shares her first look as Vanathi from Mani Ratnam film
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

शोभिता धूलिपाला के इस रॉयल लुक को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्वीन', तो दूसरे ने लिखा, 'बहुत ही शानदार आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'आखिरकार उन्होंने आपके लुक को रिवील कर ही दिया', तो दूसरे ने लिखा, 'इस किरदार में आपको देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।' इसके अलावा, निर्माताओं ने सुंदरा चोजर के रूप में प्रकाश राज, सेम्बियन मादेवी के रूप में जयचित्रा और मधुरंतकन के रूप में रहमान का लुक भी जारी किया है।
 

Ponniyin Selvan I Sobhita Dhulipala shares her first look as Vanathi from Mani Ratnam film
पीएस-1 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि शोभिता इससे पहले 'मेड इन हेवन', 'घोस्ट स्टोरीज', 'रमन राघव 2.0' में नजर आ चुकी हैं। वहीं, फिल्म की बात करें तो 'पीएस 1' कल्कि के क्लासिक तमिल उपन्यास 'पोन्नियिन सेलवन' पर आधारित है। इस फिल्म में विक्रम, जयम रवि, कार्थी, ऐश्वर्या राय बच्चन, शोभिता धूलिपाला आदि कलाकार प्रमुख भूमिका में नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed