सब्सक्राइब करें

Chup: भारत-पाकिस्तान के मैच से पहले पूजा भट्ट ने शेयर किया खास वीडियो, फिल्म को लेकर दी अहम जानकारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 04 Sep 2022 06:46 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और साउथ एक्टर दुलकर सलमान इन दिनों अपनी फिल्म चुप को लेकर चर्चा में हैं। इसी महीने रिलीज होने वाली इस फिल्म में सनी देओल और दुलकर सलमान के अलावा अभिनेत्री पूजा भट्ट भी नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
pooja bhatt shared a video of chup revenge of the artist trailer before india pakistan match
पूजा भट्ट - फोटो : social media

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और साउथ एक्टर दुलकर सलमान इन दिनों अपनी फिल्म चुप को लेकर चर्चा में हैं। इसी महीने रिलीज होने वाली इस फिल्म में सनी देओल और दुलकर सलमान के अलावा अभिनेत्री पूजा भट्ट भी नजर आने वाली हैं। फिल्म रिलीज से पहले फैंस इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म के ट्रेलर रिलीज से पहले अभिनेत्री पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। शेयर किए गए इस पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने आज होने वाले इंडिया- पाकिस्तान के मैच पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Trending Videos
pooja bhatt shared a video of chup revenge of the artist trailer before india pakistan match
चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट - फोटो : Social media

दरअसल, आज शाम एशिया कप में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान आमने- सामने होने वाला है। ऐसे में दुनियाभर की निगाहे इस बहुप्रतीक्षित टी20 मैच पर टिकी हुई हैं। इसी बीच अभिनेत्री पूजा भट्ट ने अपनी फिल्म के ट्रेलर रिलीज को लेकर एक दिलचस्प पोस्ट शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो क्लिप में एक्ट्रेस ने भारत- पाकिस्तान के मैच का भी जिक्र किया। इस वीडियो में शुरुआत में बड़े-बड़े अक्षरों में आज इंडिया वर्सेज पाकिस्तान लिखा नजर आ रहा है। 

View this post on Instagram

A post shared by Pooja B (@poojab1972)

विज्ञापन
विज्ञापन
pooja bhatt shared a video of chup revenge of the artist trailer before india pakistan match
चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट - फोटो : Social media

साथ ही वीडियो में कमेंट्री की आवाज भी सुनाई दे रही है। वहीं, अचानक से कोई चिल्लाकर चुप कहता है। और फिर स्क्रीन पर चुप ट्रेलर आउट लिखा नजर आता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, कल 'चुप' के 2 मिनट! फिल्म की बात करें तो निर्देशक आर बाल्की की यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 23 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिसमें श्रेया धनवंतरी और पूजा भट्ट भी नजर आएंगी। खास बात यह है कि फिल्म 'चुप' के जरिए दिग्गज फिल्म निर्माता गुरु दत्त और उनकी क्लासिकल फिल्म 'कागज के फूल' को श्रद्धांजलि देने की कोशिश की गई है।

pooja bhatt shared a video of chup revenge of the artist trailer before india pakistan match
चुप फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म से जुड़ी एक और अहम जानकारी सामने आई है। खबरों की मानें तो इस फिल्म में बॉलीवुड के महानायक यानी अमिताभ बच्चन का नया अवतार होने वाला है। दरअसल, बिग बी इस फिल्म के जरिए म्यूजिक कंपोजर के रूप में डेब्यू करेंगे। बता दें कि अमिताभ आर बाल्की के सहयोगी हैं और उन्होंने फिल्म का आखिरी टाइटल ट्रैक तैयार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर बाल्की ने बताया कि यह बतौर म्यूजिक कंपोजर अमिताभ बच्चन की डेब्यू फिल्म है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed